{"_id":"595a9c004f1c1b9c168b464d","slug":"91499110400-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसम का मिजाज बदलते ही बढ़े अस्पतालों में मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम का मिजाज बदलते ही बढ़े अस्पतालों में मरीज
Updated Tue, 04 Jul 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बागपत। मौसम बदलने से बीमारी ने भी पैर पसार लिए हैं। लोग बड़ी तेजी से बीमारी की चपेट में आ रहे हैं। इसके चलते अस्पतालों में मरीजों की भीड़ उमड़ रही है। अकेले जिला अस्पताल में हर रोज 850-900 मरीज पहुंच रहे हैं।
एक सप्ताह पहले भीषण गर्मी थी, लेकिन जैसे ही बारिश हुई गर्मी से तो निजात मिल गई, लेकिन बीमारी ने पैर पसार लिए। रात तो क्या दिन में भी मच्छर लगते हैं। बच्चे ही नहीं महिला और पुरुष भी बीमार हो रहे हैं। अस्पतालों में मरीजों की भीड़ उमड़ रही है। सुबह को ही मरीजों की लाइन लग जाती है। यह हालत सरकारी और गैर सरकारी सभी हॉस्पिटलों का है। मरीज अपने नंबर के लिए घंटों लाइन में इंतजार करते हैं। जिला अस्पताल के सीएमएम डॉ. बीएलएस कुशवाहा का कहना है कि मौसम बदलने से मरीजों की संख्या में काफी बढ़ोतरी हो रही है। फिलहाल अस्पताल में 850-900 मरीज हर रोज आ रहे हैं। अधिकांश मरीज बुखार, उल्टी, दस्त, जुखाम और खासी से ग्रस्त है। सभी का ही उपचार किया जाता है। अस्पताल में पर्याप्त मात्रा में दवाई है।