{"_id":"594acebe4f1c1b36248b4570","slug":"91498074814-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बघेल के तेवर देख फीकेपड़ गए अफसरों के चेहरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बघेल के तेवर देख फीकेपड़ गए अफसरों के चेहरे
Updated Thu, 22 Jun 2017 01:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। यूपी सरकार के एक सौ दिन पूरे होने पर प्रदेश के पशुधन, लघु सिंचाई एवं मत्स्य विभाग के मंत्री एसपी सिंह बघेल ने विकास कार्यों की समीक्षा की। मंत्री ने कमियां निकालनी शुरू की तो अफसरों के चेहरे फीके पड़ गए। विद्युत निगम के अधिकारियों को चेतावनी दी कि किसान जितना हार्स पावर प्रयोग करें, उतना ही बिल वसूला जाना चाहिए। बड़ौत की कॉलोनी में बिजली आपूर्ति नहीं होने, सड़कों के गड्ढे और बकाया भुगतान पर बघेल ने सख्त चेतावनी देकर कहा अधूरे कार्य पूरे हो जाने चाहिए।
बुधवार को विकास भवन के सभागार में जिले के प्रभारी मंत्री एसपी सिंह बघेल ने कई घंटे तक विकास कार्यों समीक्षा की। उन्होंने कहा सड़कों का अधूरा पेंच वर्क जल्दी पूरा होना चाहिए। बिजली बिल में की गई क्षमता वृृद्धि की शिकायत पर उन्होंने कहा कि यह तुरंत वापस होनी चाहिए। किसान जितनी बिजली प्रयोग कर रहा है, उतनी ही विद्युत का मूल्य ही उनसे लिया जाना चाहिए। इसकी जांच कराई जाएगी। ट्यूबवेलों पर रखी मोटर की क्षमता से अधिक का विद्युत चार्ज किया जा रहा है। अधीक्षण अभियंता को निर्देश दिए जांच कराकर मोटर की क्षमता के आधार पर ही विद्युत बिल चार्ज करें। बड़ौत में नई कॉलोनी में आधी आबादी को कनेक्शन दिए हैं, जबकि आधे लोग इसे वंचित हैं। ऐसे लापरवाह अधिकारियों की जांच कराई जाएगी। गौरीपुर टी-प्वाइंट की मरम्मत कराई जाएगी। अधिशासी अभियंता को उपसा से संपर्क कर शीघ्र कार्य कराने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा मलकपुर चीनी मिल ने वर्तमान सत्र का मात्र 12 प्रतिशत भुगतान किया है, 281 करोड़ रुपये बकाया है। मलकपुर चीनी मिल के पास अभी 30 करोड़ की चीनी है और 260 करोड़ के लोन के लिए आवेदन किया है। पाइप पेयजल परियोजना में लगाए जा रहे पाइपों की गुणवत्ता में सुधार लाने के निर्देश दिए। एंटी भू माफिया टास्कफोर्स द्वारा तालाबों पर कब्जा एवं अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ मुहिम में तेजी लाने के निर्देश दिए। समीक्षा के दौरान सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह, विधायक केपी मलिक, डीएम भवानी सिंह खंगारौत, सीडीओ चांदनी सिंह, एएसपी अजय कुमार सिंह, जिला विकास अधिकारी हूब लाल, जिला गन्ना अधिकारी सुशील कुमार, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. राजपाल सिंह, सीएमओ डॉ. सुषमा चंद्रा, बीएसए योगराज सिंह, डीआईओएस पीके मिश्रा, बीडीओ कृपाल सिंह आदि मौजूद रहे।