फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   89 complaints came in the resolution day, seven were resolved

तहसील दिवस में आई 89 शिकायतें, सात का ही निस्तारण कर पाए अधिकारी

Sun, 17 Jul 2022 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jul 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
89 complaints came in the resolution day, seven were resolved
संपूर्ण समाधान दिवस पर बड़ौत तहसील में फरियादियों की समस्याएं सुनते एसडीम - फोटो : BARAUT
समाधान दिवस में आई 89 शिकायतें, सात का हुआ निस्तारण
विज्ञापन

बागपत। संपूर्ण समाधान दिवस में शनिवार को तीनों तहसील में 89 शिकायतें आई। इनमें से अधिकारी मौके पर सात शिकायतों का ही निस्तारण कर पाए। डीएम राजकमल यादव ने अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों का जल्द समाधान करने के निर्देश दिए।
बागपत में संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी राजकमल यादव ने लोगों की शिकायतें सुनीं। जिसमें 26 शिकायतें आईं, इनमें से दो शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। संपूर्ण समाधान दिवस में चिकित्सा विभाग की एक, एआईजी स्टांप एक, विकास विभाग एक, नगर पालिका एक, पुलिस विभाग आठ, राजस्व विभाग की 14 शिकायतें प्राप्त हुईं। उधर, बड़ौत तहसील में 62 शिकायतें आईं, जिनमें से चार शिकायतों का मौके पर निस्तारण कराया गया, जबकि खेकड़ा तहसील में एक शिकायत आई, जिसका अधिकारियों ने मौके पर ही निस्तारण करा दिया। डीएम ने अधिकारियों को लोगों की शिकायतों का निस्तारण करने में लापरवाही न बरतने और समय से निस्तारण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने अधिकारियों को आईजीआरएस पोर्टल पर मिलने वाली वाली शिकायतों का भी समय से निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि श्रावण मास की महाशिवरात्रि पर पुरा महादेव मंदिर पर मेले का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को मेले में अपनी ड्यूटी करने और श्रद्धालुओं को सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इस मौके पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार, एसडीएम पूजा चौधरी व अन्य जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed