फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   875 farmers corrected the error

समाधान शिविर ने 875 किसानों ने ठीक कराई त्रुटि

Sat, 06 Mar 2021 11:08 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Mar 2021 11:08 PM IST
विज्ञापन
875 farmers corrected the error
जिले के 4600 किसान अब भी योजना से वंचित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत एक से तीन मार्च तक आयोजित समाधान शिविर में 875 किसानों के आवेदन में त्रुटियों को दूर किया। अभी जिले के 4600 किसानों को आवेदन में त्रुटि होने से योजना का लाभ नहीं मिल रहा है।
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत किसानों को तीन किस्तों में छह हजार रुपये दिए जाते हैं। आधार कार्ड, बैंक पास बुक अथवा आवेदन में कोई अन्य त्रुटि होने से जिले के सभी किसानों को योजना का लाभ नहीं मिल रहा है। जिले में एक लाख 41 हजार किसान पंजीकृत हैं। इनमें से एक लाख पांच हजार किसानों को पहली किस्त मिली। जबकि 51 हजार 470 किसानों को सातवीं किस्त मिली है। किसानों के आवेदन की त्रुटि ठीक करने के लिए शासन के निर्देश पर एक से तीन मार्च तक जिले के प्रत्येक ब्लॉक के राजकीय बीज भंडार केंद्रों में समाधान शिविर लगाए गए। जिलेभर में 875 किसानों ने आवेदन की त्रुटियों को दूर कराया है।
विज्ञापन

जिले में ऐसे मिली सम्मान निधि
प्रथम किस्त 1,05620
दूसरी किस्त 1,01893
तीसरी किस्त 94,645
चौथी किस्त 75,141
पांचवीं किस्त 67,360
छठीं किस्त 52,246
सातवीं किस्त 51,470
वर्जन
कृषि विभाग ने जिले में तीन दिवसीय समाधान शिविर लगाकर 875 किसानों के आवेदनों की त्रुटियों को ठीक किया है। इनमें 150 किसानों के आधार, 111 किसानों के नाम और 614 किसानों के आवेदन में अन्य त्रुटि मिली। - प्रशांत कुमार, कृषि उप निदेशक
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed