{"_id":"6085a8cf8ebc3ea176191fc2","slug":"86-found-including-postal-worker-two-killed-baghpat-news-mrt535901933","type":"story","status":"publish","title_hn":"डाक कर्मचारी सहित 86 मिले संक्रमित, 173 को मिली अस्पताल से छुट्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डाक कर्मचारी सहित 86 मिले संक्रमित, 173 को मिली अस्पताल से छुट्टी
विज्ञापन
अब जिले में संक्रमितों की संख्या 3503 और 583 केस एक्टिव, 173 को मिली अस्पताल से छुट्टी
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। जिले में रविवार को डाक विभाग के कर्मचारी सहित 86 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है जबकि दो की मौत हो गई। 173 मरीजों को स्वस्थ होने पर अस्पताल से छुट्टी दी गई। अब जिले में संक्रमितों की संख्या 3503 और 583 केस एक्टिव है, 45 की मौत हो चुकी है। संक्रमितों की गलियों में सैनिटाइजर का छिड़काव कराकर सील कर दिया गया है। लोगों के आवागमन पर पाबंदी लगा दी गई है। सर्विलांस टीम को निगरानी और कांटेक्ट ट्रेसिंग के निर्देश दिए है।
सीएमओ डॉ आरके टंडन ने बताया कि रविवार को जिले में 86 संक्रमित मिले है। संक्रमितों को कोविड अस्पताल और होम आइसोलेट किया गया है। संक्रमितों की गलियों में आकस्मिक स्थिति को छोड़कर आवागमन पर पाबंदी रहेगी। सर्विलांस टीम कंटेनमेंट जोन की निगरानी और संक्रमितों के संपर्क में आने वाले लोगों की जांच करेगी। अब जिले में संक्रमितों की संख्या 3503 और 583 केस एक्टिव है।उनका कहना है कि संक्रमण से बचाव के लिए मास्क, सोशल डिस्टेंस, स्वच्छता का ध्यान रखना जरूरी है। उन्होंने लोगों को जरूरी काम होने पर ही घर से निकलने, हरी सब्जी और फलों का सेवन करने और अधिक से अधिक पेय पदार्थों का सेवन करने की सलाह दी है।
शहर से गांव की ओर बढ़ रहा संक्रमण
कोरोना संक्रमण का दायरा अब शहर से गांव देहात की ओर बढ़ रहा है। रविवार को पिलाना ब्लॉक के मुकीमपुरा, डौला, दौलतपुर, सिंघावली अहीर, बिनौली ब्लॉक के तमेलागढ़ी, भड़ल, बिजवाड़ा, गढ़ीदुल्ला, जिवाना और छपरौली ब्लॉक के मुकुंदपुर, रठौड़ा में संक्रमण की पुष्टि हुई है। सीएमओ डॉ आरके टंडन ने का कहना है कि कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर में ग्रामीण क्षेत्रों में संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है। उन्होंने लोगों से संक्रमण से बचाव के लिए एहतियात बरतने और कोरोना गाइड लाइन का पालन करने की अपील की है।