{"_id":"583739064f1c1b2c2513d00d","slug":"840-wrestlers-for-96-medals","type":"story","status":"publish","title_hn":"96 पदक के लिए 840 पहलवान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
96 पदक के लिए 840 पहलवान
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
Updated Fri, 25 Nov 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
बागपत के विनायक कॉलेज में वजन कराते हुए पहलवान।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काठा के श्री विनायक कॉलेज ऑफ एजुकेशन में 36वीं बालक और 19वीं बालिका जूनियर स्टेट कुश्ती चैंपियनशिप का आयोजन शुक्रवार से होगा।
भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष सांसद ब्रजभूषण शरण और साक्षी महाराज मुख्य अतिथि होंगे। खिलाड़ियों के यहां पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। 96 पदकों के लिए करीब 42 जिलों के 840 पहलवान दमखम दिखाएंगे।
खेकड़ा ब्लाक प्रमुख जितेंद्र धामा, श्री विनायक कॉलेज ऑफ एजुकेशन के निदेशक प्रमेेंद्र धामा ने बताया कि 42 जिलों के पहलवान अपना दमखम दिखाएंगे। बृहस्पतिवार को यहां खिलाड़ी पहुंचे। इनका वजन कराया गया। उत्तर प्रदेश कुश्ती एसोसिएशन के सचिव प्रेम कुमार मिश्रा ने बताया कि तीन दिवसीय जूनियर प्रतियोगिता में बालक वर्ग में ग्रीको रोमन, फ्री-स्टाइल के आठ-आठ भार वर्ग में मुकाबले होंगे।
महिला वर्ग में फ्री स्टाइल के मुकाबले होने हैं। कुल 24 स्वर्ण, 24 रजत और 48 कांस्य पदक दिए जाएंगे। सुबह आठ बजे से मुकाबले शुरू होंगे। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है।