{"_id":"5ce1aca4bdec2207066ca1d7","slug":"81558293668-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस की मौजूदगी में कराया जाएगा दीवार का निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस की मौजूदगी में कराया जाएगा दीवार का निर्माण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रमाला (बागपत)। करीमपुर गांव में स्कूल की बाउंड्री वॉल को लेकर चल रहा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार की रात शरारती तत्वों ने निर्माणाधीन दीवार गिरा दी। वहीं पलायन करने वाले ग्रामीण रविवार को अपने घरों पर ही मिले। सोमवार को पुलिस की मौजूदगी में दीवार का निर्माण कराया जाएगा।
करीमपुर गांव में प्राइमरी पाठशाला की चार दीवारी का निर्माण चल रहा है। शनिवार को स्कूल के सामने रहने वाले परिवारों ने चारदीवारी का विरोध किया था। रास्ते को संकरा करने का आरोप लगा कुछ ग्रामीणों ने हंगामा किया था। पुलिस ने हंगामा करने वाले को खदेड़ दिया था, जिसके बाद कुछ ग्रामीण घरों से सामान उठाकर गांव से चले गए थे। खंड शिक्षा अधिकारी बड़ौत अशोक वर्मा व पुलिस बल की मौजूदगी में दीवार का निर्माण कार्य शुरू हो गया था। तीन-चार फीट दीवार खड़ी कर दी थी। रात्रि में किसी ने निर्माणाधीन दीवार को गिरा दिया। रविवार को पलायन करने वाले ग्रामीण अपने घरों पर ही मिले।
ग्राम प्रधान नीरज कुमार ने बताया कि ग्रामीण पलायन का नाटक कर दबाव बनाने की कोशिश कर रहे है। किसी ने पलायन नहीं किया। डीएम के आदेश पर स्कूल की चार दीवारी कराई जा रही है। शनिवार की रात में ग्रामीणों ने निर्माणाधीन दीवार को गिरा दिया। उन्होंने पुलिस से शिकायत की है। सोमवार को पुलिस व अधिकारियों की मौजूदगी में दीवार का निर्माण कराया जाएगा। इस संबंध में थानाध्यक्ष नरेश कुमार ने बताया कि दीवार गिराने की शिकायत मिली है। जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सरकारी कार्य में बधा डालने वालों को बक्शा नहीं जाएगा।