{"_id":"5ce1abe8bdec2207476e2e11","slug":"81558293480-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पौधे के बिना मानव जीवन की कल्पना असंभव - देवेंद्र चौधरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पौधे के बिना मानव जीवन की कल्पना असंभव - देवेंद्र चौधरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
दिगंबर जैन डिग्री कॉलेज में रविवार को हरित प्राण ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम मेें पौधों के संरक्षण का संकल्प दोहराया और क्षतिग्रस्त पेड़ों की रक्षा के लिए हरित एंबुलेंस का उद्घाटन किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश मंत्री एवं पर्यावरणविद देवेंद्र चौधरी, उत्तराखंड से आए विशिष्ट अतिथि पर्यावरणविद विक्रम भुवन, ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. दिनेश बंसल, डॉ. अनुराग जैन, प्राचार्य डॉ. वीरेंद्र सिंह व वरूण बंसल ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया। मुख्य अतिथि देवेंद्र चौधरी ने कहा कि पौधों के बिना मानव जीवन की कल्पना करना असंभव है। उन्होंने हरित प्राण की मुहिम की प्रशंसा की और लोगों को पौधे के संरक्षण का संकल्प दिलाया। विक्रम भुवन डबराल ने कहा कि पेड़ों के रोपण के साथ-साथ उनका संरक्षण भी बहुत आवश्यक है। पौधों के लिए ट्रस्ट द्वारा छोड़ी हरित एंबुलेंस मील का पत्थर साबित होगी। डॉ. दिनेश बंसल ने कहा कि हरित एंबुलेंस आधी व तूफान या अन्य कारणों से क्षतिग्रस्त, रोग ग्रस्त पेड़ों की सेवार्थ करेगी। एंबुलेंस नियमित रूप से क्षेत्र में भ्रमण करेगी और पेड़ों की सिंचाई के साथ-साथ खाद व स्प्रे का ध्यान रखेगी। संचालन मुकेश चौधरी ने किया। अंत में सभी को 10 पेड़ों का संरक्षण करने का संकल्प दिलाया । इसमें डॉ. दिनेश यादव, डॉ. उमंग मित्तल, डॉ. उत्कर्ष बंसल, पर्णिका बंसल, डॉ. वैभव जैन, विश्रुत मित्तल, सुभाष चंद जैन, जिलाध्यक्ष भाजपा वेदपाल उपाध्यक्ष , मुस्तकीम, आशीष दांगी, वरूण बंसल, राजन, राजेंद्र, प्रमोद, सुनील, अक्षित, कृष्णपाल, संजय राणा, रविंद्र, डॉ. साहब सिंह, केपी सिंह, राजन जैन, जिनेश जैन, संजय जैन, आलोक जैन, अखिलेश जैन, पुनीत जैन, प्रदीप जैन आदि रहे।