फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   निर्भीक व निडर होकर मतदान करें मतदाता- डीएम

निर्भीक व निडर होकर मतदान करें मतदाता- डीएम

Sun, 31 Mar 2019 01:01 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 31 Mar 2019 01:01 AM IST
विज्ञापन
निर्भीक व निडर होकर मतदान करें मतदाता- डीएम
बागपत। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पंजाब पुलिस, अर्द्धसैनिक बल ने स्थानीय पुलिस के साथ जिले में जगह-जगह फ्लैग मार्च निकाला। मतदाताओं को निर्भीक होकर मतदान करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

डीएम पवन कुमार व एसपी शैलेश कुमार पांडेय के नेतृत्व में आईटीबीपी के जवानों ने बागपत में फ्लैग मार्च निकाला। राष्ट्रवंदना चौक से पैदल मार्च शुरू होकर शौकत मार्केट, पुराना कस्बा, कोर्ट रोड, दिल्ली रोड से होता हुआ वापस राष्ट्रवंदना चौक पर समाप्त हुआ। डीएम व एसपी ने मतदाताओं से बातचीत की। उन्होंने कहा कि निर्भीक व निडर होकर मतदान करें। कोई डराता या धमकाता है तो इसकी शिकायत पुलिस से करें। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। इसके अलावा सीओ सिटी ओमपाल सिंह व कोतवाली प्रभारी शिव प्रकाश के नेतृत्व में आईटीबीपी के जवानों ने काठा, मवीकलां, बंदपुर, हरचंदपुर, पाबला, बेगमबाद, बसा टीकरी, अग्रवाल मंडी टटीरी, बली, निवाड़ा व सरूरपुर में पैदल मार्च किया। वहीं सिंघावली अहीर थाना पुलिस ने पंजाब पुलिस के साथडौला, बसौद, बिलौचपुरा, फतेहपुर, गोसपुर, हिसावदा, अमीनगर सराय में फ्लैग मार्च निकाला। इसमें सिंघावली अहीर थाना प्रभारी उमेश कुमार पांडेय, राजीव कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


पंजाब पुलिस ने संभाला मोर्चा
बागपत। एएसपी रण विजय सिंह ने बताया कि लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए पंजाब पुलिस की दो कंपनी पहुंच गई हैं। मतदान होने तक पंजाब पुलिस जिले में सुरक्षा व्यवस्था संभालेगी। गांव-गांव में पैदल मार्च करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed