{"_id":"5c704915bdec22089f03c3c1","slug":"81550862613-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिगंबर जैन महाविद्यालय में चिंतन दिवस मनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिगंबर जैन महाविद्यालय में चिंतन दिवस मनाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिगंबर जैन महाविद्यालय में चिंतन दिवस मनाया
बड़ौत। दिगंबर जैन महाविद्यालय आदर्श रोवर क्रु एवं रेंजर टीम की ओर से स्काउटिंग के जनक लार्ड बेडेन पावेल का जन्मदिन चिंतन दिवस के रूप में मनाया गया।
इस अवसर पर सर्वधर्म प्रार्थना आयोजित की गई। बेडेन पावेल के चित्र पर प्राचार्य डॉ वीरेंद्र सिंह एवं श्री रामकृष्ण शर्मा जी के द्वारा माल्यार्पण किया गया। ध्वजारोहण करने के पश्चात प्राचार्य जी ने विद्यार्थियों को संबोधित किया। डॉ किरण गर्ग रेंजर लीडर, डॉ. महेश कुमार मुछाल रोवर लीडर ने विद्यार्थियों को रोवर रेंजर्स को पावेल के जन्म से लेकर स्काउटिंग के लिए उनके आंदोलन और उसकी उपयोगिता के बारे में बताया गया। उन्होंने बताया कि स्काउटिंग में स्वयंसेवी प्राकृतिक आपदाओं से लेकर अन्य विभिन्न कार्यों में सेवाएं देते हैं। प्रयागराज कुंभ में आयोजित सेवा शिविर में भी सेवाएं दी गईं। इसके अलावा शाकंभरी मेले में रेंजर्स और रोवर्स ने सेवाएं दीं। इस अवसर पर प्रणित कपिल रवि कुमार विजेंद्र कुमार टिंकू गौरव कुमार विनोद कुमार मोहित आकाशवाणी आकाश शर्मा अमित कुमार सुरजीत बिट्टू एकता दिव्या महक श्रेया सोनिया शिवि आशा आदि रहे।