फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   कुरान ख्वानी कर पुलवामा शहीदों के लिए की गई दुआ ए मगफिरत

कुरान ख्वानी कर पुलवामा शहीदों के लिए की गई दुआ ए मगफिरत

Mon, 18 Feb 2019 01:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Feb 2019 01:02 AM IST
विज्ञापन
कुरान ख्वानी कर पुलवामा शहीदों के लिए की गई दुआ ए मगफिरत
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

बावली रोड पर स्थित मदरसा कासिम-उल-उलूम के परिसर में मदरसे के छात्रों, स्टाफ व हज वेलफेयर सोसाइटी जनपद बागपत इकाई के संयुक्त तत्वावधान में कुरान ख्वानी कर शहीदों के लिए दुआ ए मगफिरत की गई। इस दौरान मदरसे के छात्रों, स्टाफ और सोसाइटी के सदस्यों ने शहीद सैनिकों को नम आँखों के साथ श्रद्धांजलि पेश की और शहीदों के परिवारों को इस दुख की घड़ी में अल्लाह से सबर देने की दुआ की।

मदरसा कासिम-उल-उलूम में आयोजित कार्यक्रम में शहीदों की मगफिरत के लिए दुआ की गई। इस दौरान उलेमा ने कहा कि इस तरह की कायराना हरकत को अंजाम देने वाले लोग किसी भी सूरत में मुसलमान नहीं हो सकते हैं। इस्लाम अमन और शांति का पैगाम देता है। दंगा फसाद इस्लाम में हराम है। अल्लाह शहीद दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें। इस मौके पर आरिफ मलिक ने कहा कि सारा देश इस दु:ख की घड़ी में उन परिवारों के साथ खड़ा है जो इस समय मातम मना रहे हैं। इस मौके पर मदरसे के छात्रों ने कहा कि जो भी हमारे मुल्क की तरफ नापाक निगाहों से देखेगा तो हम हिंदुस्तानी मुसलमान उसकी ईंट से ईंट बजा देंगे। आतंकी वारदात में बड़ी संख्या में जवानों के हताहत होने की घटना अति दुखद, अति निंदनीय और गंभीर चिंता का विषय है। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष वेद पाल उपाध्याय ने कहा आतंकवादियों को इस जघन्य कृत्य के लिए कभी नहीं भूलने वाला सबक सिखाया जाएगा । मदरसा कासिम-उल-उलूम के अध्यापक मौलाना अबुल हसन नदवी ने कहा कि पाकिस्तान हर बार युद्ध में मुंह की खा चुका है, इसलिए हिंदुस्तान का माहौल खराब करने के लिए आतंकियों को ढाल बनाकर भेजता है। इस मौके पर पूर्व विधायक वीरपाल राठी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पुलवामा घटना का माकूल जवाब देना चाहिए। आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में पूरा देश एकजुट है। इसमें विश्वास चौधरी, जाकिर मलिक, उस्मान मन्नवर, शोबी मलिक, हाजी जमीरूदीन, एडवोकेट जयवीर तोमर, हाजी मेहरबान, मुकीम मलिक, दानिश मिर्जा, हाजी इकबाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed