फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   दिव्यांग छात्रों को बांटे उपकरण-प्रमाणपत्र, बीएसए में नहीं मिला रिकॉर्ड

दिव्यांग छात्रों को बांटे उपकरण-प्रमाणपत्र, बीएसए में नहीं मिला रिकॉर्ड

Sat, 09 Feb 2019 12:58 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Feb 2019 12:58 AM IST
विज्ञापन
दिव्यांग छात्रों को बांटे उपकरण-प्रमाणपत्र, बीएसए में नहीं मिला रिकॉर्ड
दिव्यांग छात्रों को बांटे उपकरण-प्रमाणपत्र, नहीं मिला रिकॉर्ड
विज्ञापन

बागपत। सीडीओ पीसी जायसवाल ने बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय का निरीक्षण किया। बताया गया 111 फर्जी स्कूल चल रहे हैं, लेकिन कोई नोटिस जारी नहीं किया गया। 35 अमान्य स्कूल बंद कराए गए हैं। विभाग के कर्मचारी नदारद मिले। दिव्यांगों का प्रमाणपत्र बनाया गया और उपकरण बांटे, लेकिन कोई रिकार्ड नहीं मिला। गंदगी का अंबार लगा हुआ था। बीएसए से सभी प्रकरणों में स्पष्टीकरण मांगा है।
शुक्रवार को सीडीओ पीसी जायसवाल ने 11 बजे बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय का निरीक्षण किया। दफ्तर में पहुंचते ही उन्हें गंदगी मिली। पाइप इधर-उधर पड़े हुए थे। कर्मचारियों का उपस्थित रजिस्टर देखा, जिसमें कई कर्मचारी अनुपस्थित मिले। जिले में बिना मान्यता के चल रहे स्कूलों की स्थिति के बारे में जानकारी ली। उपस्थित कर्मचारी ने बताया कि 207 विद्यालय फर्जी पाए गए थे, जिसमें से 35 विद्यालयों को दंड निर्धारित करते हुए बंद करा दिया गया है। 61 विद्यालयों की मान्यता की फाइल लंबित हैं। 111 विद्यालयों अभी भी फर्जी स्कूल चल रहे हैं। स्कलों को नोटिस के बारे में पूछताछ की तो बताया गया कोई भी नोटिस जारी नहीं किया गया है। उसके बाद सीडीओ ने स्कूलों में दिव्यांग छात्रों के बारे में पूछा। बताया कि 674 परिषदीय विद्यालयों में 1320 दिव्यांग छात्र-छात्राएं हैं, जिसमें से 80 के प्रमाणपत्र बनाए जा चुके है। जब इनसे प्रमाणपत्र और उपकरणों का रिकॉर्ड देखा तो पटल सहायक कोई भी अभिलेख नहीं दिखा पाए, जिस पर उन्होंने नाराजगी जाहिर की। सीडीओ ने बीएसए से सभी बिंदुओं पर स्पष्टीकरण मांगा है। संतोषजनक जवाब न मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

-----------------
शिक्षिका से मांगा स्पष्टीकरण मांगा
बागपत। सीडीओ को निरीक्षण के दौरान कार्यालय में फैजपुर निनाना के प्राथमिक विद्यालय नंबर एक की एक शिक्षिका बैठी मिली। कारण पूछने पर कोई जवाब नहीं दिया गया है। शिक्षिका को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------
बंद किए गए 35 स्कूलों की कराई जाएगी जांच
बागपत। बेसिक शिक्षा विभाग ने सीडीओ के सामने दावा किया कि 35 अमान्य विद्यालयों को नोटिस जारी कर बंद करवा दिया गया है। सीडीओ ने बताया कि बंद किए गए 35 स्कूलों की गोपनीय रूप से जांच कराई जाएगी। इसके लिए अधिकारी और कर्मचारियों को लगाया जाएगा। देखा जाएगा कि स्कूल संचालित है या नहीं है। इस संबंध में बीएसए से इन सभी स्कूलों की सूची मांगी है। स्कूल संचालित मिलने पर स्कूल के साथ-साथ विभागीय कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed