{"_id":"5c59eac3bdec22737b7b806c","slug":"81549396675-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नये राशन कार्ड न बनने को लेकर परेशान लोगो ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नये राशन कार्ड न बनने को लेकर परेशान लोगो ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)।
खेकड़ा नगर क्षेत्र में अधिकांश लोगों के राशन कार्ड नहीं बन पा रहे हैं। ग्राम गौना के लोगों ने तहसील में प्रदर्शन कर तत्काल नया राशन कार्ड न बनने पर धरना शुरू करने की चेतावनी दी।
नगर क्षेत्र के अधिकांश लोगों के राशन कार्ड नहीं बन पा रहे हैं। राशन कार्ड बनवाने को लेकर लोगों ने कई बार आनलाइन आवेदन किए। साथ ही कोटेदारों ने भी अपने स्तर से आवेदकों के सभी प्रमाण पत्र फोटो आदि जमा कराए, लेकिन इसके बाद अभी तक अधिकांश लोगों के राशन कार्ड नहीं बन पा रहे हैं। नया राशन कार्ड न बनने के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही राशन भी नहीं मिल पा रहा है। कोटेदार नये राशन कार्ड पर ही राशन देने की बात कहकर लोगों को वापस भेज देते हैं। नया राशन कार्ड न बनने के विरोध में क्षेत्र के ग्राम गौना के परेशान महिला, पुरुषों ने खेकड़ा तहसील में पहुंचकर प्रदर्शन किया। कहा कि यदि अविलंब उनके राशन कार्ड नहीं बनाए गए तो वह संबंधित अधिकारियों के कार्यालयों के बाहर धरना शुरू करेंगे। इस दौरान सुरेश, गुलफाम, मुकेश, बिमलेश, सरोज, सुनील, प्रवेश, जितेंद्र, प्रकाश आदि रहे।