फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   पुसार में बैंक शाखा पर महिलाओं ने दिया धरना

पुसार में बैंक शाखा पर महिलाओं ने दिया धरना

Fri, 01 Feb 2019 12:54 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Feb 2019 12:54 AM IST
विज्ञापन
पुसार में बैंक शाखा पर महिलाओं ने दिया धरना
दोघट (बागपत)। केनरा बैंक शाखा, पुसार में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के खाते न खोलने से नाराज महिलाओं ने बैंक शाखा पर धरना दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिलाओं को समझाकर धरना समाप्त कराया। चेतावनी दी कि यदि खाते नहीं खोले गए तो बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग जाम कर देंगी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को केनरा बैंक शाखा पुसार में स्वयं सहायता समूह की महिलाएं खाता खुलवाने पहुंची, लेकिन बैंक अधिकारियों ने कागज पूरे न होने का बहाना बनाकर खाते खोलने से इंकार कर दिया। इससे नाराज महिलाएं बैंक के बाहर धरने पर बैठ गईं। महिलाओं ने बैंक अधिकारियों व कर्मचारियों पर अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिलाओं से वार्ता की। आरोप था कि उनके समूह की महिलाओं के खाते खोले नहीं खोले जा रहे हैं। उन्हे परेशान किया जा रहा है। पुलिस के आश्वासन पर महिलाओं ने धरना समाप्त कर दिया। चेतावनी दी कि यदि उनके खाते नहीं खोले गए तो वे बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग जाम कर देंगी।
विज्ञापन

इस संबंध में शाखा प्रबंधक सुमित यादव ने बताया कि समूह की महिलाएं पूरे कागजात लेकर नहीं आती हैं, इस कारण खाते नहीं खुल रहे हैं। पूरे कागजात मिलने पर खाता खोला जाएगा। किसी भी कर्मचारी ने उनके साथ अभद्र व्यवहार नहीं किया। इस मौके पर रेखा, बबली, अंगूरी, कुसुम, शबनम, कविता, अलका, रेनू, काजल, ओमकारी, सावित्री, बाला, उषा, बेबी, मंजू, सुनीता आदि मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed