{"_id":"5c08336dbdec224167139ae1","slug":"81544041325-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेलकूद के विजेताओं को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेलकूद के विजेताओं को किया सम्मानित
Updated Thu, 06 Dec 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
रमाला (बागपत)। एल्पाइन पब्लिक स्कूल जिवाना गेट में तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हुआ। जूनियर बालक वर्ग की 400 मीटर रिले रेस में सुभाष हाउस और बालिका वर्ग में सीसीएस हाउस प्रथम रहा। बालक वर्ग की 400 मीटर दौड़ में टैगोर हाउस, बालिका वर्ग में सुभाष हाउस प्रथम रहा। बालक वर्ग की पिक एंड रन में सीसीएस हाउस प्रथम, टैगोर हाउस द्वितीय, डॉट बॉल में टैगोर हाउस प्रथम, सुभाष हाउस द्वितीय। जूनियर कबड्डी, खो खो में सुभाष हाउस प्रथम रहा। सभी विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया। प्रबंधक सजीव तोमर, मैनेजर यशवीर आर्य, प्रधानाचार्य प्रीति चौहान, पीटीआई प्रशांत, इंदु, अंशु, मंजू, अंजू, विश्व प्रताप, आशीष, कमल, आसिफ, ज्योति, सोनू का सहयोग रहा।
ेे
विज्ञापन
ेे