फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   किसानों ने किनौनी चीनी मिल के खिलाफ शुरू किया धरना

किसानों ने किनौनी चीनी मिल के खिलाफ शुरू किया धरना

Thu, 06 Dec 2018 01:49 AM IST
Updated Thu, 06 Dec 2018 01:49 AM IST
विज्ञापन
किसानों ने किनौनी चीनी मिल के खिलाफ शुरू किया धरना
बिनौली (बागपत)।
विज्ञापन

सामान्य प्रजाति के गन्ने की आपूर्ति शुरू कराने सहित कई मांगों को लेकर बुधवार को चार गांवों के किसानों ने एक गन्ना क्रय केंद्र पर तंबू लगाकर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया।

माल माजरा, जिवाना, दरकावदा, पिचौकरा आदि गांवों के किसानों ने विभिन्न गन्ना समस्याओं को लेकर किनौनी मिल के डी गन्ना क्रय केंद्र पर टेंट लगाकर बेमियादी धरना शुरू कर दिया। धरने का संचालन कर रहे विश्वपाल सोलंकी ने कहा कि मिलों द्वारा सामान्य प्रजाति के गन्ने की आपूर्ति अभी तक शुरू नहीं की, जबकि अधिकतम किसानों के पास सामान्य गन्ना खेतों में खड़ा है। पर्ची इंडेंट भी बहुत कम भेजा जा रहा है। इससे किसानों के सामने चारे के संकट के अलावा खेत खाली कर गेहूं की बुआई पिछड़ने की समस्या खड़ी हो गई है। हरेंद्र सोलंकी ने कहा कि नवंबर तक गन्ना मूल्य भुगतान की प्रदेश सरकार की घोषणा के बाद भी मिलों द्वारा बकाया भुगतान नहीं किया जा रहा है। समितियों पर भी किसानों को समस्याओं के समाधान के लिए धक्के खाने पड़ रहे हैं। इस दौरान धरने में पहुंचे किनौनी मिल के उप प्रबंधक (गन्ना) दुष्यंत त्यागी व सहायक गन्ना अधिकारी संजय को किसानों ने खरी खोटी सुनाई। दोनों अधिकारियों ने मिल प्रबंधन को समस्याओं से अवगत कराकर समाधान का आश्वासन देकर पिंड छुड़ाया। इस दौरान किसानों ने मिलों के खिलाफ नारेबाजी की तथा 72 घंटे में समस्याओं का समाधान न होने पर आमरण अनशन शुरू करने की भी चेतावनी दी। धरने की अध्यक्षता ब्रजपाल सोलंकी ने की। महिपाल, इंद्रपाल, उदयवीर शर्मा, विजयपाल सिंह, जयवीर, भूपेंद्र, मीनू, हरवीर प्रधान, विक्रम, हरेंद्र, रविंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed