{"_id":"5c0042d1bdec22417c728a42","slug":"81543520977-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धनौरा के दो तीरांदाजों का खेलो इंडिया में चयन हुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धनौरा के दो तीरांदाजों का खेलो इंडिया में चयन हुआ
Updated Fri, 30 Nov 2018 01:19 AM IST
विज्ञापन
दोघट (बागपत)। साई सेंटर, बहालगढ़ हरियाणा में खेलो इंडिया में चयन के लिए तीरंदाजों का ट्रायल हुआ। इसमें वेदवान आरचरी एकेडमी धनौरा के दो तीरंदाजों का चयन किया। दोनों खिलाड़ी पुणे में निशाना लगाएंगे।
कोच सचिन वेदवान और रोशन लाल ने बताया कि 24 से 28 नवंबर तक चले ट्रायल में वेदवान आरचरी एकेडमी की महिला तीरंदाजों साक्षी वेदवान और प्रेरित वेदवान ने भी भाग लिया। साक्षी ने कंपाउंड राउंड व प्रेरित ने रिकर्व राउंड में खेलो इंडिया में अपना स्थान पक्का किया। खेलो इंडिया प्रतियोगिता 9 से 20 जनवरी तक पुणे में होगी। दोनों खिलाड़ियों का चयन होने पर तीरंदाजी संघ बागपत के सचिव सुनील पंवार ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी है। उन्होंने यह भी बताया कि प्रेरित वेदवान स्टेट स्तर से सीधे खेलो इंडिया में खेलने वाले प्रदेश से अकेला तीरंदाज है।