{"_id":"5bf708a9bdec2241c05937f0","slug":"81542916265-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे दिन खिलाड़ियों ने दिखाया दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे दिन खिलाड़ियों ने दिखाया दम
Updated Fri, 23 Nov 2018 01:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
चौधरी कर्म सिंह इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नालाजी मैनेजमेंट छपरौली रोड पर चल रही अंतर जनपदीय बीटीसी/ डीएलएड की बैडमिंटन व कबड्डी टूर्नामेंट के दूसरे दिन जीतने के लिए खिलाड़ियों ने पसीना बहाया। विजेता टीम को ट्राफी और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
दूसरे दिन टूर्नामेंट का शुभारंभ डायरेक्टर कपिल तोमर ने फीता काटकर किया। टूर्नामेंट के दूसरे दिन कबड्डी बालक वर्ग में चौधरी कर्म सिंह इंस्टीट्यूट मैनेजमेंट की टीम प्रथम स्थान पर रही और प्रतियोगिता 44/12 से अपने नाम की। दूसरे स्थान पर योगीनाथ डिग्री कॉलेज सरूरपुर की टीम रही। प्रतियोगिता की शुरूआत में चौधरी कर्म सिंह इंस्टीट्यूट मैनेजमेंट बड़ौत ने चौधरी चरण सिंह जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरी ओर योगीनाथ डिग्री कॉलेज सरूरपुर कला ने गोडविल कॉलेज किरठल को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मुकाबले में चौधरी कर्म सिंह इंस्टीट्यूट मैनेजमेंट की टीम योगीनाथ डिग्री कॉलेेज को हराकर विजेता रही। अंत में विजेता व उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को डॉ. पुष्पेंद्र तोमर, डॉ. अजय तोमर और डायरेक्टर कपिल तोमर ने ट्राफी व नगद धनराशि देकर सम्मानित किया। संचालन विजय ने किया। इसमें रकम सिंह मलिक, प्रमोद तोमर, योगेश पंवार, धर्मेंद्र कुमार, सतेंद्र कुमार, दीपक तोमर, पवन कुमार आदि रहे।