{"_id":"5bc24ac6bdec2269b3458ac4","slug":"81539459782-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हल्द्वानी से स्वर्ण पदक लेकर लौटा बॉक्सर सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हल्द्वानी से स्वर्ण पदक लेकर लौटा बॉक्सर सम्मानित
Updated Sun, 14 Oct 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
माउंट लिटरा स्कूल में शनिवार को आयोजित सम्मान समारोह में हल्द्वानी मेें हुई सीबीएसई बाक्सिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाले बॉक्सर को सम्मानित किया।
समारोह का शुभारंभ चेयरमैन हंस कुमार जैन, बिजेंद्र जैन, प्रधानाचार्य अविषेक मजूमदार, उपप्रधानाचार्य अनुज सक्सेना और मीडिया प्रभारी ओपी शर्मा ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया। मीडिया प्रभारी ओपी शर्मा ने बताया कि खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा हाल ही में हल्द्वानी में सीबीएसई बाक्सिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया। इसमें स्कूल के कक्षा 11 के छात्र कुणाल तोमर ने प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक जीता। कोच रविंद्र पंवार ने बताया कि कुणाल ने अंडर-17 हेवी वेट चैंपियनशिप में नेशनल के लिए क्वालीफाई किया। विजेता बॉक्सर को चेयरमैन हंस कुमार जैन व बिजेंद्र जैन ने सम्मानित किया। इसमें विक्की, रॉबिन, रविंद्र पंवार, अजय राणा, आशुतोष, विकाश शर्मा आदि रहे।