फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   जल संरक्षण पर भाषण में माही गुप्ता प्रथम

जल संरक्षण पर भाषण में माही गुप्ता प्रथम

Sat, 21 Jul 2018 12:21 AM IST
Updated Sat, 21 Jul 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
जल संरक्षण पर भाषण में माही गुप्ता प्रथम
जल संरक्षण पर भाषण में माही गुप्ता प्रथम
विज्ञापन

बागपत। भूजल संरक्षण सप्ताह के अंतर्गत श्री यमुना इंटर कॉलेज में भूमिगत जल संरक्षण की जागरूकता के लिए भाषण, निबंधन और पोस्टर पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने बढ़-चढक़र प्रतिभाग किया।

प्रधानाचार्य जयपाल शर्मा ने बताया कि लगातार भूमिगत जल घटता जा रहा है। लोगों का चाहिए की वह जरूरत के अनुसार ही पानी का इस्तेमाल करें। सबसे ज्यादा ग्रामीण क्षेत्रों में जल का दोहन हो रहा है। नालियों में सबमर्सिबल को चला छोड़ दिया जाता है। बताया कि शुक्रवार को भूजल संरक्षण सप्ताह के अंतर्गत जल जागरूकता के लिए निबंध, भाषण एवं पोस्टर पेंटिंग प्रतियोगिता विद्यालय में कराई गई। भाषण में माही गुप्ता प्रथम, अदिबा राईन द्वितीय, प्रियांशी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। निबंध में तबस्सुम प्रथम, नेहा द्वितीय और आईशा तृतीय रही। पोस्टर पेंटिंग में आयशा प्रथम, स्मिता द्वितीय और शुभांगी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सभी विजेताओं को सम्मानित किया गया। सफल आयोजन में रविदत्त शर्मा, नेहा, आरती चौहान, सितारा बेगम, मदनपाल, पंकज गौरव, पंकज शर्मा का सहयोग रहा। सतीश त्यागी, रविदत्त शर्मा, आनंद कुमार शर्मा, राजेंद्र कुमार शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed