फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   लापरवाही करने वाले अवर अभियंताओं को फटकारा

लापरवाही करने वाले अवर अभियंताओं को फटकारा

Mon, 16 Jul 2018 01:13 AM IST
Updated Mon, 16 Jul 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
लापरवाही करने वाले अवर अभियंताओं को फटकारा
बड़ौत (बागपत)। अधीक्षण अभियंता ने एक्सईएन द्वितीय कार्यालय में कर्मचारियों की बैठक ली, जिसमें उन्होंने घर-घर मीटर लगाने के साथ-साथ ट्यूबवेल मोटर पर मीटर लगाने के निर्देशों पर की गई कार्रवाई की समीक्षा की। लापरवाही पर कई कर्मचारियों व अवर अभियंताओं को जमकर फटकार लगाई।
विज्ञापन

एसई रामबीर सिंह ने शनिवार शाम जनपद के समस्त कर्मचारियों की बैठक ली। इसमें उन्होंने उपभोक्ताओं की शिकायतों पर तत्काल प्रभाव से मौके पर जाकर उनका निस्तारण कराने के निर्देश दिए। साथ ही शाम के समय विद्युत कार्यालय से गायब रहने वाले कई कर्मचारियों को फटकार लगाई। उन्होंने गर्मी के मद्देनजर एसडीओ व जेई सहित कर्मचारियों को सप्लाई सुचारू रखने, नए विद्युत कनेक्शन देने, समय पर उपभोक्ताओं को बिल जमा कराने के प्रति जागरूक करने के निर्देश दिए। इस दौरान एसई ने घर-घर मीटर लगाने के साथ-साथ ट्यूबवेल मोटर पर मीटर लगाने के संबंध में पूर्व मेें दिए लिखित आदेशों पर कार्रवाई की समीक्षा की। कार्य में लापरवाही पर उन्होंने कई अवर अभियंताओं को फटकार लगाई।
विज्ञापन

एसई रामबीर सिंह ने बताया कि शासन की मंशा के अनुरूप अक्टूबर माह 2018 तक प्रत्येक घर को 24 घंटे विद्युत आपूर्ति दी जानी है। वर्तमान में ग्रामीण क्षेत्रों में 2 किलोवाट बत्ती व पंखा संयोजन का फिक्सड चार्ज 630 मासिक बिल है, जो अप्रैल 2018 से टैरिफ के अनुसार बढ़कर 830 हो गया। मीटर उपभोक्ताओं के यहां पर 100 यूनिट तक प्रति यूनिट 3 रुपयेे, 101 से 150 यूनिट प्रति यूनिट 3.50 रुपये, 151 से 300 तक 4.50 प्रति यूनिट तथा फिक्सड चार्ज प्रति किलोवाट 80 रुपये है। उन्होंने बताया कि विद्युत यूनिट के हिसाब से ही बिल आएगा, जिसमें उपभोक्ताओं को पैसे की बचत होगी। इस अवसर पर एसडीओ चैन सिंह, एसडीओ रितेशवर बंधु, एसडीओ गोपाल, विद्युत मजदूर पंचायत के जिलाध्यक्ष मनोहर सिह तोमर, धर्मपाल, सुधाकर, अवर अभियंता विकास कुमार, आलोक, रवि प्रताप, पवन, गुलशन आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed