फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   कार्य योजना अपलोड करने में लापरवाही पर सचिव होंगे सस्पेंड

कार्य योजना अपलोड करने में लापरवाही पर सचिव होंगे सस्पेंड

Tue, 26 Jun 2018 01:08 AM IST
Updated Tue, 26 Jun 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
कार्य योजना अपलोड करने में लापरवाही पर सचिव होंगे सस्पेंड
बागपत। सीडीओ पीसी जायसवाल ने विकास भवन सभागार में सोमवार को जिले के तीन ब्लॉक के ग्राम सचिवों की बैठक ली। उन्होंने बताया कि छपरौली और बड़ौत ब्लॉक की स्थिति खराब है। कार्ययोजना प्लान प्लस पर अप लोड नहीं की। प्रगति शून्य प्रदर्शित हो रही है। यह स्थिति बेहद गलत है। इस पर उन्होंने ग्राम सचिवों को फटकार लगाई। चेतावनी दी 30 जून तक कार्य योजना अप लोड नहीं की तो कार्रवाई के लिए तैयार रहना। खराब कार्य करने वाले ग्राम सचिव को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। शत प्रतिशत अप लोडिंग का कार्य पूरा नहीं किया तो और कार्य में लापरवाही बरतने वाले सभी ग्राम सचिवों को सस्पेंड कर दिया जाएगा। डीपीआरओ संजय कुमार यादव ने भी सभी को जल्द कार्रवाई करने के निर्देश दिए। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed