{"_id":"5b05c3494f1c1b2b118b5bc0","slug":"81527104329-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जान जोखिम में डाल ट्रेन की छत पर बैठ सफर करना हो गई है आम बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जान जोखिम में डाल ट्रेन की छत पर बैठ सफर करना हो गई है आम बात
Updated Thu, 24 May 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
रेलवे विभाग और रेलवे पुलिस की लापरवाही के कारण ट्रेनों की छत पर सफर करने वाले यात्रियों पर कठोर कार्रवाई नहीं की जा रही है, इस कारण ट्रेनों की छतों पर यात्रियों द्वारा जान जोखिम में डाल सफर करना लगातार जारी है।
रेलवे विभाग एवं रेलवे पुलिस की घोर लापरवाही का ही कारण है कि प्रतिबंध के बाद भी कुछ यात्री चलती ट्रेन में एक डब्बे की छत से से दूसरे डब्बे की छत पर कूदते नजर आते हैं। इसके अलावा दो डब्बों के बीच से ट्रेन की छत पर फिल्मी स्टाइल में ऊपर चढ़ते यात्री बिना किसी डर के रोजमर्रा के सफर में भी इसी प्रकार सफर करते नजर आते हैं, न तो किसी का डर और न ही अपनी जान जाने का डर, यह केवल रेलवे विभाग के अफसरों की घोर लापरवाही का ही नतीजा है। एक-दो बार छापामारी के अलावा रेलवे पुलिस द्वारा भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है, इस कारण ट्रेनों की छत पर सफर करना यात्रियों के लिए आम बात हो गई । इसके अलावा प्लेटफार्म पर ट्रेन पहुंचने के दौरान ट्रैक पर प्लेटफार्म से कूदकर ट्रैक को पार करने का दृश्य तो प्रतिदिन रेलवे विभाग के कर्मचारियों एवं पुलिसकर्मियों के सामने ही होता है, लेकिन कोई भी इन यात्रियों को रोकने एवं सख्ती दिखाने का प्रयास तक नहीं करता, इस कारण माह में इस कारण एक दो हादसे हो ही जाते हैं। इस संबंध में जीआरपी एसओ सुखपाल ने कहा कि इसके लिए विशेष अभियान चलेगा।