फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   किसान-मजदूर को हक दिलाएगा भाजपा: सत्यपाल सिंह

किसान-मजदूर को हक दिलाएगा भाजपा: सत्यपाल सिंह

Mon, 30 Apr 2018 01:44 AM IST
Updated Mon, 30 Apr 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
किसान-मजदूर को हक दिलाएगा भाजपा: सत्यपाल सिंह
बागपत। केंद्रीय मानव विकास संसाधन विकास राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह ने कहा केंद्र और प्रदेश सरकार में सभी वर्गों का ध्यान में रखकर कार्य किए जा रहे हैं। किसान-मजदूर को उनका हक दिलाया जाएगा। जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ जनता को मिल रहा है। सड़कों के दिन बदलने शुरू हो गए हैं। बागपत के विकास को नए पंख लगेंगे। बागपत की तस्वीर बदल जाएगी।
विज्ञापन

रविवार को केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह ने नैथला, फैजल्लापुर, फैजपुर निनाना, बिहारीपुर, राजपुर खामपुर, खेड़ा हटाना, हटाना गांव का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और हर संभव समाधान का भरोसा दिलाया। फैजपुर निनाना गांव में चौपाल के दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में युवाओं को दस्तकार बनाया जा रहा है। मुद्रा योजना, स्टार्टअप योजना के तहत युवकों को आजीविका चलाने के लिए बैंकों से ऋण की सुविधाएं कराई। इसका लाभ लोगों को मिल रहा है। बेरोजगार मेला लगाकर युवकों को कंपनियों में नौकरी लगवाई। जन धन योजना से लोगों के खाते खुलवाए। उज्ज्वला योजना में महिलाओं को गैस कनेक्शन और सिलेंडर वितरित किया। इससे महिलाओं को सांस और आंखों के रोगों से छुटकारा दिलाया। किसानों के कर्ज माफ कर ऐतिहासिक कार्य किया। ईस्टर्न पेरिफेरल हाईवे में अधिग्रहीत हुई जमीन का किसानों को सही मुआवजा दिलाया गया। एक्सप्रेस-वे बनकर तैयार हो गया है। इस दौरान किसानों की समस्याएं सुनीं। समस्याओं के समाधान के लिए अफसरों को निर्देशित किया।
विज्ञापन

इस दौरान खेकड़ा ब्लॉक प्रमुख जितेंद्र धामा, परवेंद्र धामा, बिजेंद्र प्रधान खेड़ा हटाना, प्रमोद बावली, अरूण त्रिपाल धामा, महेंद्र चिरचिटा, विक्रम सिंह राणा, ओमकार सिंह, प्रकाश बावली, पुष्पेंद्र बड़ौत, रामपाल नेहरा एडवोकेट, कुलदीप, राजेश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



हटाना में किया रात्रि प्रवास
बागपत। हटाना गांव में केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह ने रात्रि प्रवास किया। इस दौरान अफसरों के साथ गांव के लोगों की समस्याएं सुनीं। चौपाल लगाकर ग्रामीणों को जनहित में चल रही योजनाओं की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed