{"_id":"5a906af14f1c1b05738b9277","slug":"81519414001-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच घंटे जाम किया बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच घंटे जाम किया बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग
Updated Sat, 24 Feb 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दाहा (बागपत)। कम इंडेंट जारी करने और तौल केंद्रों पर घटतौली का आरोप लगाकर किसानों ने प्रदर्शन किया। पुसार बस स्टैंड पर इदरीशपुर गांव के किसानों ने मार्ग जाम कर दिया। मिलों के अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी कर हंगामा किया। किसानों ने करीब पांच घंटे तक रोड पर जाम लगाए रखा। थानाध्यक्ष ने किसी तरह जाम खुलवाया।
इदरीशपुर गांव के किसानों ने कहा खतौली चीनी मिल की ओर से कम इंडेंट जारी किया जा रहा है। घटतौली से किसानों को आर्थिक चोट पहुंचाई जा रही है। इस कारण खेतों से गन्ना खत्म नहीं हो रहा है, दूसरी फसल का समय आ गया है। गेहूं बुवाई से किसान पिछड़ गए हैं। जहां भी शिकायत करते वहां सुनवाई नहीं हो रही है। मजबूर होकर सड़क जाम करने और अधिकारियों से नोकझोंक करने को मजबूर हो रहे हैं। शुक्रवार को किसान सड़क पर उतर आए। पुसार बस स्टैंड पर बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग को जाम कर दिया। मिल प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर हंगामा किया। किसान चंद्रपाल ने बताया मिल का सबसे लेट क्रय केंद्र चला था जो आए दिन तौल बंद कर देता है। मिल कम पर्ची जारी कर रही है। किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सूचना मिलते ही दोघट थाना पुलिस मौके पर पहुंची। किसानों को काफी समझाने का प्रयास किया, लेकिन एक नहीं सुनी। एक बजे दोघट थानाध्यक्ष चितवन कुमार ने किसानों को समझाकर जाम खुलवाया।
वाहन चालक परेशान
पांच घंटे तक रोड जाम रहने से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। किसानों से छोटे वाहनों के चालक निकालने के लिए गुजारिश करते है, लेकिन उनकी एक नहीं सुनी। कुछ वाहन चालक जाम की सूचना मिलने से अन्य रास्ते से होकर जाने को मजबूर होना पड़ा।