{"_id":"5a8885b94f1c1b2a788b651b","slug":"81518896569-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंद पड़ी पेयजल योजना को चालू कराएंगी सीडीओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंद पड़ी पेयजल योजना को चालू कराएंगी सीडीओ
Updated Sun, 18 Feb 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। मुख्य विकास अधिकारी चांदनी सिंह ने जिले में बंद पड़ी पाइप पेयजल परियोजना को चलाने का खाका तैयार कर लिया है। प्रधानों और जलनिगम के साथ बैठक कर इसे चलाने की रूप रेखा बनाई जाएगी। हर गांव में इसका संचालन कराया जाएगा।
लाखों रुपये की लागत से जिले के विभिन्न गांवों में पाइप पेयजल योजना से ओवर हेड टैंक और पाइप लाइन बिछाई गई है, जो आज तक चालू नहीं की गई है। लोग पेयजल के लिए परेशान हैं। वे दूषित पानी पीने के लिए मजबूर हैं। ग्रामीणों की इस समस्या पर सीडीओ चांदनी सिंह ने संज्ञान लिया है। उन्होंने परियोजना को चालू कराने के लिए पहल शुरू कर दी है। इसके संचालन के लिए खाका तैयार कर लिया गया है। सीडीओ शीघ्र ही इस योजना के क्षेत्र में आने वाले हर गांवों के प्रधानों से वार्ता करेगी। इस दौरान जल निगम के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। बैठक में योजना को चलाने पर मंथन होगा। प्रधान से सहयोग लिया जाएगा कि वह अपने स्तर से भी इसे चलाने का प्रयास करें। ताकि लोगों पेयजल मिल सके। सीडीओ चांदनी सिंह ने कहा जल्द गांव की पेयजल समस्या को दूर किया जाएगा। बैठक निर्धारित की जाएगी। इसके बाद कार्ययोजना बनाकर कार्रवाई कराएंगे।