फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   गाजियाबाद के लिए आवेदन करने वाले शिक्षकों को झटका

गाजियाबाद के लिए आवेदन करने वाले शिक्षकों को झटका

Sun, 18 Feb 2018 01:12 AM IST
Updated Sun, 18 Feb 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
गाजियाबाद के लिए आवेदन करने वाले शिक्षकों को झटका
बागपत। अंतर जनपदीय विद्यालयों में ट्रांसफर के लिए शिक्षकों का बीएसए दफ्तर में जमावड़ा लग गया। विभिन्न ब्लॉकों के प्राथमिक, उच्च प्राथमिक विद्यालयों के 204 अध्यापकों ने स्थानांतरण के लिए आवेदन किया। सबसे अधिक आवेदन गाजियाबाद के लिए पहंचे, लेकिन गाजियाबाद में जगह रिक्त नहीं होने के कारण पोर्टल बंद रहा। जिस कारण आवेदकों को जोर का झटका लगा है।
विज्ञापन

लंबे समय से अंतर जनपदीय शिक्षकों के स्थातांरण पर लगी रोक हटाने के बाद शनिवार को बेसिक शिक्षा अधिकारी दफ्तर में शिक्षकों की भीड़ जमा रही। तबादले के लिए 204 शिक्षक-शिक्षिकाओं ने आवेदन किए थे। खंड शिक्षा अधिकारियों के समक्ष काउंसलिंग हुई। आवेदकों की पहली पसंद गाजियाबाद रहा। दूसरे स्थान पर मेरठ और तीसरे स्थान पर नोएडा रहा। कानपुर के लिए भी शिक्षकों ने आवेदन किया। बीएसए योगराज सिंह ने बताया कि अंतर जनपदीय विद्यालयों के स्थानांतरण के लिए 204 शिक्षकों ने आवेदन किया है। कार्रवाई पूरी करने के बाद सूची को जारी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


पिलाना-बिनौली से सबसे ज्यादा हुए आवेदन
बिनौली और पिलाना ब्लॉक से सबसे ज्यादा शिक्षकों ने आवेदन किया है। पिलाना से 69, बिनौली से 64 और खेकड़ा से 24 शिक्षकों ने बीएसए दफ्तर पहुंचकर स्थानांतरण की प्रक्रिया को पूरा किया है। इसके अलावा बागपत से 27, बड़ौत से 15 और छपरौली से आठ ने आवेदन किया। यहां के अध्यापकों को गाजियाबाद और मेरठ के लिए आवेदन किया है। कुछ की प्राथमिकता गौतमबुद्धनगर भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीढ़ियों और वाहनों पर बैठकर इंतजार
बीएसए दफ्तर में स्थानांतरण को लेकर जमघट लग गया। महिला शिक्षिकाओं ने कार्यालय की सीढ़ियों के अलावा अपने-अपने वाहनों पर काउंसलिंग के लिए इंतजार किया। वहीं बच्चों के साथ शिक्षक अपना आवेदन करने के लिए पहुंचे। शिक्षिकाओं के परिजन बच्चों को लेकर घूमते रहे, जबकि उन्होंने काउंसलिंग में भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed