{"_id":"5a6794f04f1c1b74268b60d1","slug":"81516737776-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षकों का डीआईओएस दफ्तर में हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षकों का डीआईओएस दफ्तर में हंगामा
Updated Tue, 04 Dec 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
बागपत। डीआईओएस दफ्तर में विभिन्न स्कूलों से पहुंचे शिक्षकों ने हंगामा किया। आरोप लगाया कि पहले तो दूसरे बोर्ड से छात्रों का रिकॉर्ड मंगवाया। अब जमा करने से मना कर रहे हैं। जबकि पूर्व में ही सभी रिकॉर्ड जमा किए। उन्होंने कहा बिना वजह शिक्षकों को परेशान किया जा रहा है।
सोमवार को विभिन्न स्कूलों के शिक्षक और क्लर्क जिला विद्यालय निरीक्षक दफ्तर पहुंचे। यहां पर उन्होंने विभागीय कर्मचारियों का घेराव कर हंगामा किया। इस दौरान नोकझोंक करते हुए आरोप लगाया कि विभागीय कर्मचारी परेशान कर रहे हैं। सभी स्कूलों में दूसरे बोर्ड से छात्रों ने प्रवेश लिया हुआ है। जिनकी सूची मांगी गई है। शिक्षकों ने बताया कि पूर्व में सभी छात्रों की सूची को उपलब्ध करा चुके हैं, इसके बाद भी दोबारा से छात्रों की संख्या और अन्य जानकारी मांगी जा रही है। सोमवार को जब अभिलेख लेकर पहुंचे तो कर्मचारी ने उनसे अभिलेख लेने से मना कर दिया। उन्हें परेशान किया किया जा रहा है। अपने यहां से रिकॉर्ड कर्मचारी चेक नहीं करते हैं। इससे स्कूल का कार्य प्रभावित होता है। विभाग के कर्मचारियों ने सभी को समझा बुझाकर शांत कराया। उसके बाद अभिलेख जमा कराए। दर्जनों की संख्या में शिक्षक और क्लर्क मौजूद रहे। दूसरी तरफ प्रभारी डीआईओएस अंतरिक्ष कुमार ने कहा कि शिक्षकों द्वारा हंगामा किया है, इसकी जानकारी नहीं है।