{"_id":"5a57b9e14f1c1b25198b472c","slug":"81515698657-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेंकिग में 40 बकायेदारों के कनेक्शन काटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चेंकिग में 40 बकायेदारों के कनेक्शन काटे
Updated Fri, 12 Jan 2018 12:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चेंकिग में 40 बकायेदारों के कनेक्शन काटे
बड़ौत। ऊर्जा निगम की टीम ने बृहस्पतिवार को नगर और ग्रामीण क्षेत्र में राजस्व वसूली को लेकर छापे मारे। इससे उपभोक्ताओं में खलबली रही। टीम ने 40 बकायादारों के कनेक्शन काटते हुए चार लोगों के खिलाफ बिजली चोरी को लेकर एफआईआर दर्ज कराई।
जेई टाऊन इंद्रपाल के नेतृत्व में गठित टीम ने पठानकोट, गुराना रोड, छपरौली चुंगी, गांधी रोड और कोताना रोड पर छापेमारी कर 15 बकायादारों के कनेक्शन काटे। दो उपभोक्ताओं को बिजली चोरी करते पकड़ा। इस दौरान टीम की लोगों से नोकझोंक हुई। जेई ने बताया कि बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। करीबन 60 हजार की राजस्व वसूली हुई। उधर, अवर अभियंता संदीप खुशी राज कश्यप के नेतृत्व में गठित टीम ने बिनौली सहित कई गांवों मेें बकायादारों पर शिकंजा कसने के लिए चेंकिग अभियान चलाया। अभियान के दौरान जेई ने 10 बकायेदारों के कनेक्शन काटे, जबकि एक व्यक्ति के खिलाफ बिजली चोरी के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। उधर, एसडीओ रितेश्वर बुंध और गोपाल ने जौनमाना, ढ़िकाना, किरठल और तुगाना गांव में चेंकिग अभियान चलाकर बकायेदारों के कनेक्शन काटे।