{"_id":"5a5126d84f1c1bd2178b5683","slug":"81515267800-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेल मैदान की भूमि को कब्जा मुक्त कराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेल मैदान की भूमि को कब्जा मुक्त कराया
Updated Sun, 07 Jan 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोघट (बागपत)। मांगरौली गांव के जंगल में खेल मैदान की जमीन को एंटी भूमाफिया टास्क फोर्स टीम और पुलिस ने कब्जा मुक्त कराकर जमीन में खड़ी गेहूं की फसल को ट्रैक्टर चलवाकर नष्ट कराया।
मांगरौली गांव के जंगल में कई वर्षों से खेल मैदान की भूमि पर गांव के ही एक व्यक्ति ने कब्जा कर रखा था, जिस पर अभी गेहूं की फसल खड़ी थी। खेल मैदान की भूमि पर कब्जे की शिकायत पर पहुंची एंटी भूमाफिया टास्क फोर्स टीम ने दोघट पुलिस को साथ लेकर उस जमीन को कब्जा मुक्त कराया। खेल मैदान की भूमि पर खड़ी गेहूं की फसल पर ट्रैक्टर चलवाकर नष्ट करा दिया गया। इसके अलावा मांगरौली गांव में ही एक अन्य जगह से भी कब्जा हटवाया गया। कानूनगो कल्लू सिंह ने बताया कि खेल मैदान की तीन बीघा जमीन पर गांव के ही एक व्यक्ति ने कब्जा कर उस जमीन पर गेहूं की फसल की बुवाई कर रखी थी, जिस पर ट्रैक्टर चलवाकर कब्जा मुक्त कराया गया है। टीम में लेखपाल सतवीर सिंह, प्रमोद कुमार, रवि कुमार, मोहम्मद ताहिर, सब इंस्पेक्टर सोनीराम आदि मौजूद रहे।