{"_id":"5a357d0f4f1c1bd0408bd400","slug":"81513454863-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हंगामें की बीच हुई गन्ना समिति की बोर्ड बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हंगामें की बीच हुई गन्ना समिति की बोर्ड बैठक
Updated Sun, 17 Dec 2017 01:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
सहकारी गन्ना विकास समिति, मलकपुर की बैठक में नया और पुराने गन्ना भुगतान को लेकर हंगामा किया। इस बैठक के बाद किसानों ने बांड बंद चालू करने और अन्य मिलों को गन्ने की सप्लाई कराने की मांग को लेकर समिति के सचिव का घेराव किया। सचिव के बंद बांड चालू कराने के आश्वासन के बाद किसान शांत पड़े।
शनिवार को सहकारी गन्ना विकास समिति, मलकपुर के चेयरमैन धूम सिंह की अध्यक्षता और सचिव ओमप्रकाश के संचालन में बैठक शुरू हुई। इसमें नया और पुराने गन्ना भुगतान का प्रस्ताव रखा गया तो वहां मौजूद किसान मुनेश बरवाला, महीपाल, उपेंद्र, सुभाष, धर्मेंद्र, उदयवीर, सहदेव, सहेंद्र, आनंद पाल आदि ने हंगामा शुरू कर दिया। उन्होंने कहा पहले पुराने गन्ने का बकाया भुगतान हो। इसको लेकर काफी देर तक हंगामा होता रहा। बैठक में प्रस्ताव पास किया कि गन्ने का पुराना बकाया भुगतान दिसंबर में 40 करोड़, जनवरी में 50 करोड़, फरवरी में 55 करोड़, मार्च में 62 करोड़ दिया जाएगा और नया भुगतान 14वें दिन कराया जाएगा। इसमें कर्ण सिंह, रामेंद्र, ओमबीर, धर्मेंद्र, कुलवीर आदि उपस्थित रहे।
बोर्ड बैठक समाप्त होने पर क्षेत्र के किसान भी समिति में पहुंचे और उन्होंने समिति के सचिव का घेराव किया। उन्होंने कहा किसानों के छह हजार बांड बंद पड़े हैं। अन्य मिलों को भी गन्ना दिलाया जाए और सामान्य प्रजाति के गन्ने पर प्रतिबंध लगाया हुआ है, उसे हटाया जाए। इस दौरान किसानों ने सचिव को खरी खोटी भी सुनाई। हंगामे की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। बाद में सचिव ने आश्वासन दिया कि बंद पड़े बांड को चालू कर दिया जाएगा, तब जाकर किसान शांत पड़े। इस दौरान किसान नरेश डायरेक्टर, सुभाष, योगेंद्र, रविंद्र, हरपाल, विनोद, बाबू, संजीव आदि रहे।