फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   सलमू के बेटे की बुखार से मौत

सलमू के बेटे की बुखार से मौत

Sat, 16 Dec 2017 12:29 AM IST
Updated Sat, 16 Dec 2017 12:29 AM IST
विज्ञापन
सलमू के बेटे की बुखार से मौत
सलमू के बेटे की बुखार से मौत
विज्ञापन


बागपत। निवाड़ा में तंबू में रहने वाले सलमू के छह वर्षीय बेटे शमशेर की बुखार से मौत हो गई। घटना से परिवार में मातम छा गया। परिवारीजनों का आरोप है कि आर्थिक तंगी के कारण बच्चे का इलाज नहीं करा पाए। इसी कारण उसकी जान चली गई। मृतक की बहन मीना भी लापता है। हरिद्वार से परिवार को बुग्गी में बैठाकर खींचने के कारण मीना और उसका परिवार सुर्खियों में आया था।
सलमू अपने परिवार के साथ पिछले कई साल से तंबू में रहता है। उसकी भतीजी खैरूना लापता हो गई थी। वह अपनी बेटी मीना के साथ हरिद्वार में भतीजी को तलाश करने के लिए गया था। वहां पर उनका घोड़ा चोरी हो गया था। मीना अपने माता-पिता और भाई को बुग्गी में हरिद्वार से शामली तक खींचकर लेकर आई थी। इसी से यह परिवार सुर्खियों में आया था। शामली प्रशासन ने उनको घोड़ा खरीदकर दिया था। पता चलने पर बागपत प्रशासन ने उनकी 11 हजार रुपये नगद देकर आर्थिक मदद की थी और राशन कार्ड बनवाया था।
विज्ञापन

सलमू का बेटा शमशेर पिछले तीन दिन से बुखार से पीड़ित था। हालत ज्यादा बिगड़ने पर परिवारीजन शुक्रवार को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां पर उसे मृत घोषित कर दिया। सलमू का कहना है कि उनके पास न खाने के लिए राशन है और न ही इलाज कराने के लिए पैसे। इसी कारण उसके बेटे की जान चली गई है। सलमू का कहना है कि उसकी बेटी मीना दोबारा उसके साथ हरिद्वार गई थी। वहां पर तीन युवकों ने उसका अपहरण कर लिया था। इसकी शिकायत पुलिस से की थी,लेकिन उनकी कोई सुनने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed