{"_id":"5a2ee1d04f1c1bca678c0fda","slug":"81513021904-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ से चला जागरूकता रथ बागपत में पहुंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ से चला जागरूकता रथ बागपत में पहुंचा
Updated Tue, 12 Dec 2017 01:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। लखनऊ से चला जन जागरण सह विधिक जागरूकता रथ बागपत पहुंचा। इसके माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया। प्रभारी जनपद न्यायाधीश तेज बहादुर सिंह ने कहा देश का विकास सभी के अधिकार और कर्तव्य से सीधा जुड़ा है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट के वरिष्ठ न्यायमूर्ति अरुण टंडन ने चार नवंबर को लखनऊ में रथयात्रा को रवाना किया । सोमवार को रथयात्रा बागपत में पहुंची। जिला विधिक सेवा प्राधिकारी के तहत जनपद न्यायालय परिसर में कार्यक्रम का आयोजन किया । इसकी अध्यक्षता प्राधिकरण बागपत के अध्यक्ष एवं प्रभारी जनपद न्यायाधीश तेज बहादुर सिंह ने की। उन्होंने रथयात्रा को झंडी दिखाकर रवाना किया । इस मौके पर सिंह ने कहा लोगों को व्यापक स्तर पर निशुल्क विधिक सेवा और लोक अदालतों की जानकारी देना आज की जरूरत है। सचिव निशांत मान ने कहा अदालत से जुड़ी आम लोगों की अपेक्षा को पूरा करना सबसे अधिक जरूरी है। इस रथयात्रा के माध्यम से इसको सफलता मिलेगी। अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. एमएस पाठक ने कहा रथयात्रा के माध्यम से बागपत शहर सहित जनपद के खेकड़ा, पिलाना, बालैनी, बड़ौत, छपरौली आदि में व्यापक स्तर पर जन संपर्क कर लोगों को अधिकार और कर्तव्य की निशुल्क विधिक जानकारी दी जाएगी। इस दौरान न्यायिक अधिकारी रमेश चंद्र, समर पाल सिंह बालियान, मनु कालिया, शक्तिपुत्र तोमर, विपिन कुमार, शोभित बंसल के अलावा नरेंद्र कुमार, हरिशंकर यादव, सुरजीत सिंह तोमर, आदेश कुर्मी, कैलाश चंद, कीर्तिमान पाठक, नीलू मंगत राम, योगेश प्रसाद आदि मौजूद रहे।