{"_id":"5a2ee0ef4f1c1bd1408bc650","slug":"81513021679-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोन के लिए दर-दर की ठोकर खा रहा वृद्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोन के लिए दर-दर की ठोकर खा रहा वृद्व
Updated Tue, 12 Dec 2017 01:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)। लोन मंजूर होने के बावजूद एक व्यक्ति लोन की धनराशि पाने के लिए दर-दर भटक रहा है। उसने सोमवार का डीएम को पत्र भेजकर जल्द कार्रवाई न होने पर भूख हड़ताल की चेतावनी दी है।
पीड़ित वृद्ध जयभगवान पुत्र मंशी दोघट कस्बे का रहने वाला है। दो साल पूर्व उसने सिंडिकेट बैंक दोघट में पांच लाख रुपये का लोन लेने के लिए आवेदन किया था। जयभगवान ने बताया कि कुछ माह बाद ही उसका लोन मंजूर हो गया था, लेकिन उसके बाद आज तक बैंक अधिकारियों ने लोन की रकम उसे नहीं दी। कभी उस पर बिजली विभाग का बकाया बताकर वहां से भगा देते है तो कभी अन्य बहाने कर। जयभगवान ने बताया कि उसके पास न तो बिजली का कोई कनेक्शन है और न ही कोई बकाया। विद्युत निगम के अफसरों से भी उसने इस संबंध में लिखवाकर बैंक में जमा कर दिया है, लेकिन अभी भी बैंक कर्मी आनाकानी कर रहे हैं। उसने सोमवार को डीएम को पत्र भेजकर जल्द मांग पूरी न होने पर भूख हड़ताल शुरू करने की चेतावनी दी है।
जब इस संबंध में बैंक प्रबंधक दोघट विवेक त्रिपाठी से बातचीत की गई तो उनका कहना था कि उक्त व्यक्ति का लोन रिजेक्ट कर दिया गया है, क्योंकि उस की उम्र करीब 80 साल है, जबकि कागजात में उसने अपनी उम्र 50 साल दर्शाई है। पूर्व मेें भी अन्य बैंक शाखा प्रबंधकों ने उसके लोन को मंजूरी नहीं दी थी।