फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   1500 मी रेस में एवरेस्ट हाउस ने मारी बाजी

1500 मी रेस में एवरेस्ट हाउस ने मारी बाजी

Sat, 09 Dec 2017 12:41 AM IST
Updated Sat, 09 Dec 2017 12:41 AM IST
विज्ञापन
1500 मी रेस में एवरेस्ट हाउस ने मारी बाजी
1500 मी रेस में एवरेस्ट हाउस ने मारी बाजी
विज्ञापन


बड़ौत। सेंट आरवी कांवेट स्कूल मेें चल रही चार दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के तीसरे दिन खिलाड़ियों ने दौड़, क्रिकेट, रस्सा खींच आदि स्पर्धाओं में जोश के साथ उम्दा प्रदर्शन किया।

वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के तीसरे दिन कार्यक्रम का शुभारंभ डायरेक्टर अनुराग जैन, निर्देशिका शरण शर्मा और निर्दोष शर्मा ने संयुक्त रूप से किया। डायरेक्टर अनुराग जैन ने बताया कि तीसरे दिन 400 मी बालिका वर्ग की दौड़ मेें खुशी प्रथम, इशा द्वितीय और अंशिका तृतीय रही। सीनियर बालिका वर्ग की रस्सा खींच प्रतियोगिता मेें अमेजॉन हाउस एवं एवरेस्ट हाउस और नाइल हाउस एवं पैसेफिक हाउस के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। 1500 मी दौड़ में एवरेस्ट हाउस से तरुण प्रथम, अमेजॉन हाउस से बादल द्वितीय और पैसेफिक हाउस से प्रिंस तृतीय स्थान पर रहा। 400 मीटर सीनियर बालक वर्ग और बालिका वर्ग की दौड़ मेें एवरेस्ट से आदित्य और नाइल हाउस से रीतिका प्रथम, पैसेफिक से शरद एवं अमेजॉन से आरती द्वितीय, अमेजॉन से श्रेष्ठ एवं पैसेफिक से शगुन तृतीय स्थान पर रहे। रिग बैलेंस और लंबी कूद में विनायक, नवनीत, अविका, प्रत्यक्ष, खुशी, मोक्ष, यश, ध्रुवी, रोहित, वरुण, वेदांत, शाद, तनु, अंशिका, नव्या, उपलक्ष्य, सक्षम, शिवांग, अगम, अपेक्षा, इच्छा, आयान, रिहान ने शानदार प्रदर्शन किया। विजेताओं को डायरेक्टर अनुराग जैन, निर्देशिका शरण शर्मा ने ट्राफी देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता को सफल बनाने में खेल प्रभारी कृष्ण कुमार, विनीत तोमर, मनीषा, वर्मा, प्रिया, सिंधु, शिखा, अंकिता, वर्षा, इशा, रीतु, दीपमाला, सुषमा, गुरप्रीत, रीना, सोनम, अंजु, मिनी, शिवानी, रूपा, सीमा, माला, ममता, रचना, ईशान, दीपक, प्रदीप, विशाल, बलराम का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed