{"_id":"5a11df1d4f1c1b71548be176","slug":"81511120669-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में मारे गए लोगों को दी गई श्रद्धाजंलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में मारे गए लोगों को दी गई श्रद्धाजंलि
Updated Mon, 20 Nov 2017 01:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। यातायात माह के चलते ट्रैफिक पुलिस और उप संभागीय परिवहन विभाग ने संयुक्त रूप से रैली निकाली । कई स्कूलों के बच्चों ने भाग लिया। लोगों को ट्रैफिक के नियमों से अवगत कराया। उप संभागीय परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने रोड हादसे में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी।
उपसंभागीय परिवहन विभाग ने 19 नवंबर दिवस के दिन को स्मृति दिवस के रूप में मनाया । इस दौरान विभाग ने सड़क हादसों में मारे गए लोगों की याद में शहर के श्री यमुना इंटर कॉलेज से जागरूकता रैली निकाली। एआरटीओ आरपी मिश्रा और स्कूल प्रधानाचार्य जयपाल शर्मा ने रैली को रवाना किया। इस दौरान बच्चों ने सड़क सुरक्षा के नियमों से लोगों को जागरूक किया और यातायात के नियमों का पालन करने के लिए लोगों को प्रेरित किया। वाहन चालकों को जानकारी दी । रैली शहर के विभिन्न मार्गों से होते स्कूल पर आकर समाप्त होगी।
शाम के समय उप संभागीय परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने शहर के राष्ट्र वंदना चौक पहुंचकर सड़क हादसे में मारे गए लोगों को शहीदों की प्रतिमा पर मोमबत्तियां जलाकर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान एआरटीओ आरपी मिश्रा सहित आशुतोष तिवारी, संजीव शर्मा, विजय बहादुर, मोहित, ललित कुमार, मनोज कुमार, विपिन कुमार, ट्रैफिक पुलिस की तरफ से टीएसआई लोकेंद्र शर्मा, हरि कैलाश आदि मौजूद रहे।