फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   राशन डीलर अंधे मां बेटे को नहीं दे रहा राशन

राशन डीलर अंधे मां बेटे को नहीं दे रहा राशन

Wed, 08 Nov 2017 01:18 AM IST
Updated Wed, 08 Nov 2017 01:18 AM IST
विज्ञापन
राशन डीलर अंधे मां बेटे को नहीं दे रहा राशन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

हिलवाड़ी गांव के राशन डीलर ने गांव मेें रहने वाले एक मां-बेटे को राशन देना बंद कर दिया। इसे लेकर पीड़ितों मेें आक्रोश व्याप्त है। उन्होंने एसडीएम से शिकायत कर राशन डीलर के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।

पीड़ित विकास और उसकी मां शिमला हिलवाड़ी गांव हैं। दोनों अंधे हैं। उन्होंने मंगलवार को एसडीएम अरविंद कुमार द्विवेदी को ज्ञापन सौंपकर बताया कि उनके पास अन्त्योदय राशन कार्ड है। परिवार में कुल छह सदस्य हैं, अधिकांश बेरोजगार है या फिर मजदूरी करते हैं। उन्होंने कहा पिछले कई माह से गांव का राशन डीलर देवेंद्र उन्हें राशन नहीं दे रहा है। इस कारण उन्हें भूखमरी की स्थिति से गुजरना पड़ रहा है। कई बार राशन डीलर की शिकायत भी की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। उन्होंने एसडीएम से जांच कराकर कार्रवाई करने की मांग की। एसडीएम अरविंद कुमार द्विवेदी ने कहा राशन डीलर की शिकायत मिली है, जांच कर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed