{"_id":"59c175c94f1c1b8f688b56de","slug":"81505850825-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम प्रधान व सचिव पर लगाया महिला के बजाए पुरूष का प्रस्ताव कराने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम प्रधान व सचिव पर लगाया महिला के बजाए पुरूष का प्रस्ताव कराने का आरोप
Updated Wed, 20 Sep 2017 01:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
महावतपुर गांव में उचित दर विक्रेता का चयन महिला पिछड़ी जाति वर्ग का करने के बजाएं पुरुष पिछड़ी जाति का करने के विरोध मेें ग्रामीणों ने गांव मेें एकत्रित होकर हंगामा किया। बाद मेें ग्रामीण मेरठ कमिश्नर से मिले और ग्राम प्रधान और सचिव पर संगीन आरोप लगाकर मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की।
ग्रामीणों ने बताया शासनादेश के अनुसार गांव मेें उचित दर विक्रेता का चयन महिला पिछड़ी जाति वर्ग से होना था, लेकिन ग्राम सचिव रेशू और ग्राम प्रधान ने शासनादेशों की धज्जियां उड़ाकर फर्जी तरीके से पुरुष पिछड़ी जाति के पक्ष मेें गुपचुप तरीके से कर दिया। इसे लेकर ग्रामीणों मेें आक्रोश पनप रहा है। लगातार शिकायत करने के बाद भी न तो जिला प्रशासन ने कोई कार्रवाई की। बाद मेें ग्रामीण एकत्रित होकर मेरठ कमिश्नर डॉ. प्रभात कुमार से मिले और ग्राम प्रधान और सचिव पर संगीन आरोप लगाकर मामले की निष्पक्षता से जांच कर दोनों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग उठाई। मांग पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। । इसमें अजयपाल, सुनील, अर्जुन, अंकित, सुदेशपाल, हरेंद्र, प्रवीण, महावीर आदि रहे।
इस संबंध में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अजय कुमार ने कहा उन पर लगाएं आरोप निराधार है। रंजिशन उनकी शिकायत की जा रही है। उधर, ग्राम सचिव रेशू ने भी आरोपों को निराधार बताया। बीडीओ प्रेम चंद ने कहा ग्रामीणों ने कमिश्नर मेरठ से शिकायत की । इसकी जांच करने के निर्देश मिले हैं। फर्जी प्रस्ताव कराने का मामला प्रकाश में आया है।