{"_id":"59b04fa34f1c1bf27f8b47a5","slug":"81504726947-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भगवान नेमिनाथ की रथयात्रा धूमधाम से निकाली गयी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भगवान नेमिनाथ की रथयात्रा धूमधाम से निकाली गयी
Updated Thu, 07 Sep 2017 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिनौली (बागपत)।
धर्मनगरी बिनौली में श्री दिगंबर जैन पुराना मंदिर के तत्वावधान में बुधवार को भगवान नेमिनाथ की रथयात्रा बैड़बाजों और मनमोहक झांकियों के साथ धूमधाम से निकाली गई।
मंदिर मंच पर आयोजित कार्यक्रम में जैन म्यूजिकल ग्रुप मेरठ के कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी । इसके बाद बोलियों का आयोजन किया । इसमें श्री जी को रथ में लेकर बैठने का सौभाग्य महिपाल जैन, सारथी बनने का सौभाग्य प्रवीण जैन को, कुबेर व इशाण इंद्र बनने का सौभाग्य सुशील जैन को प्राप्त हुआ। इसके बाद बैंडबाजों के साथ भगवान नेमिनाथ की रथयात्रा प्रारंभ हुई। रथयात्रा में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, मैना सुंदरी, मां तुझे सलाम, टीले से प्रकट भगवान महावीर स्वामी, भगवान महावीर स्वामी का अभिषेक, संवेद शिखर की रचना, राम-रावण युद्ध, डांडिया नृत्य सहित दर्जनों झांकी आकर्षण का केंद्र बनी है। समाज के लोग धुनों पर नृत्य कर चले। रथयात्रा मैन बाजार सहित मुख्य मार्गों से होती हुई पांडुक शिला स्थल पर पहुंची। संचालन अतुल भैय्या व राकेश जैन ने संयुक्त रूप से किया। इसमें पूर्व प्रधान वेदपाल धामा, गगन, जीवेंद्र, बबली, श्रवण, अशोक, गौतम चंद, मदन सैन, नीरज, कमल, सत्यप्रकाश, रवि, आशीष जैन, मनोज जैन, अभिनव आदि रहे।