फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   महिलाओं की सुरक्षा सरकार की प्राथमिकता- प्रियवंदा

महिलाओं की सुरक्षा सरकार की प्राथमिकता- प्रियवंदा

Tue, 29 Aug 2017 12:40 AM IST
Updated Tue, 29 Aug 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
महिलाओं की सुरक्षा सरकार की प्राथमिकता- प्रियवंदा
महिलाओं की सुरक्षा सरकार की प्राथमिकता : प्रियवंदा
विज्ञापन

बड़ौत (बागपत)। महिला आयोग की सदस्य डॉ. प्रियवंदा तोमर ने कहा महिलाओं की सुरक्षा सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा महिलाओं और छात्रों के साथ छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

शहजाद राय शोध संस्थान ने जैन स्थानकवासी गर्ल्स डिग्री कॉलेज में उप्र महिला आयोग की सदस्य डॉ. प्रियवंदा तोमर को सम्मानित किया। इस मौके पर डॉ. प्रियवंदा तोमर ने कहा मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में महिलाओं की सुरक्षा और हित शामिल हैं। उन्होंने कहा शिक्षा संस्थाओं की छात्राओं का कोई भी अहित बर्दास्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा समाज में छात्राओं और महिलाओं को भय मुक्त वातावरण बनाने के लिए प्रशासन को निर्देश दिए हैं। इस मौके पर शहजाद राय शोध संस्थान के संस्थापक अमित राय जैन और शोध निर्देशक डॉ. आंचल जैन ने संयुक्त रूप से डॉ. प्रियवंदा तोमर का स्वागत किया। जैन स्थानकवासी गर्ल्स डिग्री कॉलेज की प्राचार्य डॉ. अनीता जैन, शिक्षिकाओं और एमए कला की छात्राओं ने डॉ. प्रियवंदा को पेंटिंग भेंट की। इस दौरान जनता वैदिक कॉलेज के प्राचार्य डॉ. यशवीर सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष संजय खोखर, उपाध्यक्ष रविश जैन, डॉ. राजेंद्र प्रसाद जैन, जैन समाज के अध्यक्ष जयप्रकाश जैन, अनुराग जैन, मूलचंद जैन, विरेंद्र जैन आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed