फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   शरारती तत्वों ने स्कूल के ताले पर लगाई गंदगी

शरारती तत्वों ने स्कूल के ताले पर लगाई गंदगी

Sat, 12 Aug 2017 01:12 AM IST
Updated Sat, 12 Aug 2017 01:12 AM IST
विज्ञापन
शरारती तत्वों ने स्कूल के ताले पर लगाई गंदगी
शरारती तत्वों ने स्कूल के ताले पर लगाई गंदगी
विज्ञापन


बड़ौत (बागपत)। नगरीय क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय पठानकोठ में शुक्रवार सुबह शरारती तत्वों ने सारी हदें पार करते हुए विद्यालय के गेट पर लटके ताले पर गंदगी लगा दी और विद्यालय परिसर में शौच भी किया। इसे लेकर अभिभावकों में आक्रोश है।
बड़का रोड पर दिगंबर जैन पालीटेक्निक के पास स्थित नगरीय क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय पठानकोठ में पिछले कई वर्षों से बहुत दयनीय बनी हुई है। विद्यालय के पास गंदगी के ढेर पड़े रहते हैं। शुक्रवार सुबह जब कुछ छात्र वहां पहुंचे तो विद्यालय के गेट पर लगे ताले पर गंदगी लगी मिली। इसकी सूचना अभिभावकों और वहां तैनात शिक्षामित्र सरोज को मिली तो उन्होंने रोष जताया।
विज्ञापन

अभिभावकों का आरोप था कि विद्यालय की चारदीवारी टूटने के कारण कुछ बाहरी लोग स्कूल परिसर में आकर शौच करते हैं। सोमवार को भी यहां शौच किया गया और बाहर ताले पर गंदगी लगाई गई। नगर के गंदे नालों का दूषित पानी विद्यालय में घुसने से यहां पर हर समय जल भराव की स्थिती बनी रहती है। लेकिन बार-बार शिकायत के बाद भी कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इस मामले में एबीएसए डा. नरेंद्र सिंह का कहना है कि उनकी हाल ही में तैनाती हुई है। जल्द ही विद्यालय का निरीक्षण कर समस्याओं का समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed