{"_id":"596525774f1c1b6a0b8b4730","slug":"81499800951-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश लेकर आई राहत और आफत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश लेकर आई राहत और आफत
Updated Wed, 12 Jul 2017 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। गर्मी से बेहाल लोगों के लिए मंगलवार की शाम हुई मूसलाधार बारिश से शांति मिली। तापमान में गिरावट आई। सड़कों, गली मोहल्ले पानी भर गया। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर जलभराव हुआ। गौरीपुर मोड़ पर जाम लग गया।
मंगलवार की शाम जोरदार बारिश हुई। करीब आधे घंटे तक बादल जमकर बरसे। इससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। सड़कों से लेकर गली-मोहल्ले के रास्तों में पानी ही पानी नजर आ रहा है। वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। गौरीपुर मोड़ पर सबसे ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ी। लोगों के घरों में पानी घुस गया। उप कृषि निदेशक कार्यालय में तो पानी कर्मचारियों के क्वार्टरों में घुस गया। गांवों के तालाबों का जल स्तर बढ़ने से पानी ग्रामीणों के घरों में घुस गया। रास्ते का भी यह ही हाल रहा है। इससे आने जाने में असुविधा का सामना करना पड़ा। बारिश होने के बाद किसानों के चेहरे खिल उठे। फसलों पानी से लबालब हो गई। किसानों का कहना है की बारिश से गन्ने और चारे की फसलों को लाभ होगा। उधर, कई गांवों में जलभराव की स्थिति बन गई। जिससे लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया। बागपत शहर में एक मकान की दीवार गिर गई।