{"_id":"594d70f84f1c1bc9678b4848","slug":"81498247416-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानाचार्य की बेटी ने नीट परीक्षाफल में लहराया परचम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानाचार्य की बेटी ने नीट परीक्षाफल में लहराया परचम
Updated Sat, 24 Jun 2017 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)। प्रमेंद्र पुरम कॉलोनी मेें शुक्रवार को आयोजित सम्मान समारोह में नीट परीक्षाफल में ऑल इंडिया मेडिकल में अच्छी रैंक प्राप्त कर जनपद का नाम रोशन करने वाली छात्रा का स्वागत किया।
समारोह का शुभारंभ पूर्व प्रधान चौधरी नरेंद्र सिंह तोमर ने किया। उन्होंने कहा वर्तमान समय में बालिकाएं हर क्षेत्र में बालकों से आगे निकलकर जनपद और क्षेत्र का नाम रोशन कर रही है, इसके बाद भी समाज में कुछ लोग बालिकाओं को हीन भावना से देख रहे हैं। इसके लिए लोगों को जागरूक करना पड़ेगा। उन्होंने बताया बड़ौत की मेधावी छात्रा साक्षी तोमर ने 7 मई मेें नीट परीक्षा मेें भाग लिया। शुक्रवार को नीट परीक्षा परिणाम घोषित हुआ है। इसमें आदर्श शिक्षा सदन इंटर कॉलेज, किरठल में प्रधानाचार्य भरत सिंह तोमर की मेधावी बेटी साक्षी तोमर ने ऑल इंडिया मेडिकल परीक्षा में 4746वीं रैंक प्राप्त कर जनपद का नाम रोशन किया। इसके तहत छात्रा साक्षी का एमबीबीएस में चयन हुआ है। इस पर मेधावी छात्रा का स्वागत किया। इसमें दादा सुखवीर सिंह तोमर, पूर्व प्रधान नरेंद्र तोमर, आजाद सिंह तोमर, कपिल तोमर, नितिन तोमर, उमेश, जयपाल सिंह, गौरव तोमर, मनीष तोमर, आशु, गौरव आदि रहे।