फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   79.83 percent of the beneficiaries got the anti-coronavirus vaccine

79.83 फीसदी लाभार्थियों ने लगवाया कोरोनारोधी टीका

Fri, 11 Jun 2021 11:34 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jun 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
79.83 percent of the beneficiaries got the anti-coronavirus vaccine
बागपत। जिले में शुक्रवार को लक्ष्य के सापेक्ष 79.83 फीसदी लाभार्थियों ने कोरोनारोधी टीका लगवाया। बागपत ब्लॉक में सर्वाधिक 103 फीसदी और पिलाना में सबसे कम 47 फीसदी लाभार्थी टीकाकरण कराने के लिए केंद्रों पर पहुंचे। इसके अलावा अभिभावक स्पेशल में 77 और महिला स्पेशल में 120 लाभार्थियों ने टीकाकरण कराया।
विज्ञापन

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी एसीएमओ डॉ दीपा सिंह ने बताया कि शुक्रवार को नियमित टीकाकरण अभियान के अंतर्गत 91 केंद्रों पर 5950 लाभार्थियों के टीकाकरण करने का माइक्रोप्लान तैयार किया गया था। इनमें से 4750 लाभार्थियों ने कोरोना का टीका लगवाया। बागपत ब्लॉक में 1250 के लक्ष्य के सापेक्ष 1290, बड़ौत में 1000 में से 710, बिनौली में 1250 में से 1180, खेकड़ा में 1000 में से 760 और पिलाना में 1000 में से 470 और छपरौली में 500 में से 340 लाभार्थियों ने टीकाकरण कराया। इनके अलावा अभिभावक स्पेशल में 200 में से 77 और महिला स्पेशल में 200 में से 120 लाभार्थी टीकाकरण कराने के लिए केंद्रों पर पहुंचे।
विज्ञापन

11 मिले संक्रमित, 35 डिस्चार्ज
बागपत। जिले में शुक्रवार को 11 लोगों में संक्रमण की पुष्टि और 35 मरीज डिस्चार्ज हुए है। अब तक जिले में 9158 संक्रमित मिल चुके है। वर्तमान में 132 केस एक्टिव हैं। कोरोना संक्रमण से अब तक 140 लोगों की मौत हो चुकी है। सीएमओ डॉ आरके टंडन ने संक्रमितों को कोविड अस्पताल और होम आइसोलेट कर सैनिटाइजर का छिड़काव कराया गया है। संक्रमितों की गलियों को सील कर आवागमन पर पाबंदी लगा दी गई है। इन क्षेत्रों में आकस्मिक परिस्थितियों में ही आवागमन की अनुमति रहेगी। सर्विलांस की टीम को संक्रमित व उनके संपर्क में आने वाले लोगों की निगरानी करने के निर्देश दिए है। उन्होंने संक्रमण से बचाव के लिए लोगों को कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करने का आह्वान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed