{"_id":"60788a098ebc3ec967513676","slug":"75-bed-l-2-hospital-started-in-sarurpur-baghpat-news-mrt534643266","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरुरपुर में शुरु किया गया 75 बेड का एल-2 अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरुरपुर में शुरु किया गया 75 बेड का एल-2 अस्पताल
विज्ञापन
बागपत के सरूरपुर सीएचसी में बनाया गया एल-2 अस्पताल
- फोटो : BAGHPAT
डीएम ने अस्पताल का निरीक्षण कर देखी व्यवस्थाएं
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। सरुरपुर सीएचसी में बृहस्पतिवार को 75 बेड का एल-2 अस्पताल शुरू किया गया। डीएम राजकमल यादव ने इसका निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को गाइडलाइन के अनुसार अस्पताल में अन्य व्यवस्थाएं पूर्ण करने व अलर्ट रहने के निर्देश दिए। डीएम ने कोरोना संक्रमण के बढ़ते हुए मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग को खेकड़ा के एल-2 अस्पताल में 25 बेड के निर्देश दिए है।
जिले में कोरोना संक्रमण मामले लगातार बढ़ रहे है। संक्रमण से ग्रसित लोगों को अब इलाज सरुरपुर सीएचसी के एल-2 अस्पताल में उपचार दिलाया जाएगा। डीएम राजकमल ने बृहस्पतिवार को एल-2 अस्पताल सरुरपुर का निरीक्षण का व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट रहकर कार्य करने और लोगों का उपचार के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि होमआइसोलेट की गाइडलाइन का पालन करने वाले लोगों को ही होम आइसोलेट किया जाए और संक्रमण से पीड़ित प्रत्येक व्यक्ति को उपचार व्यवस्था कराई जाए। उन्होंने अस्पताल में मरीजों के उपचार के लिए वेंटिलेटर की व्यवस्था और स्टाफ की तैनाती की जा रही है। सीएमओ डॉ आरके टंडन ने बताया कि सरुरपुर के एल-2 अस्पताल में दवाइयों की उपलब्धता करा दी गई है।
खेकड़ा एल-2 अस्पताल की बढ़ाई क्षमता
बागपत। करोना के बढ़ते हुए मामलों को देखते हुए प्रशासन ने खेकड़ा एल-2 अस्पताल में 25 बेड और बढ़ाने के निर्देश दिए है। अब सरुरपुर और खेकड़ा में 75-75 बेड के कोविड़ एल-2 अस्पतालों का संचालन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
जिले में 291 में संक्रमण की पुष्टि
बागपत। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जिले में अप्रैल माह में 291 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है। जिले में 231 केस एक्टिव है।