फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   735 children left the exam on the second day

दूसरे दिन 735 बच्चों ने छोड़ दी परीक्षा

Thu, 08 Feb 2018 01:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Thu, 08 Feb 2018 01:01 AM IST
विज्ञापन
735 children left the exam on the second day
परीक्षा देने के बाद प्रश्न पत्र के बारे में चर्चा करतीं छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
जिले में चल रही बोर्ड परीक्षा दूसरे दिन शांतिपूर्ण हुई। हाईस्कूल और इंटर में 735 बच्चे अनुपस्थित रहे। जिला विद्यालय निरीक्षक ने छपरौली क्षेत्र के विद्यालयों में निरीक्षण किया। केंद्र व्यवस्थापक और कक्ष निरीक्षकों को आवश्यक निर्देश दिए। उधर, संयुक्त शिक्षा निदेशक दिव्यकांत शुक्ल और बीएसए योगराज सिंह ने कई स्कूलों का निरीक्षण किया। सीटिंग प्लान में गड़बड़ी पर जेडी ने केंद्र व्यवस्थापकों को फटकार लगाई।
विज्ञापन


जिले के 47 केंद्रों में बोर्ड परीक्षा दूसरे दिन शांतिपूर्ण हुई। स्टेटिक, सेक्टर मजिस्ट्रेट की निगरानी में दो पाली में परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। प्रथम पाली में हाईस्कूल हिंदी का पेपर हुआ। इसमें 16375 विद्यार्थी पंजीकृत थे। 15637 उपस्थित रहे और 734 ने परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन


इसके अलावा दूसरी पाली में इंटर कामर्स वर्ग में सामान्य आधारित विषय का एग्जाम हुआ। इसमें 99 बच्चे पंजीकृत थे, 98 उपस्थित रहे और एक ने परीक्षा छोड़ दी। डीआईओएस पीके मिश्रा ने बताया कि उन्होंने छपरौली क्षेत्र के परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। सीसीटीवी कैमरे, कर्मचारियों से बात, कक्षों का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि सभी जगह परीक्षा शांतिपूर्ण हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार को द्वितीय पाली की परीक्षा में जेडी और बीएसए योगराज सिंह ने दोघट क्षेत्र के कई परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। जेडी ने सीसीटीवी कैमरे से बच्चों को आपस में बात करते देखा तो कक्ष निरीक्षकों को फटकार लगाई। इसके अलावा बामनौली स्कूल  में सीटिंग प्लान बदलने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि निर्धारित दूरी पर ही परीक्षार्थियों को बैठाया जाना चाहिए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed