फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   आउटडोर खेलों में हिस्सा लें, दूर होगी बीमारी

आउटडोर खेलों में हिस्सा लें, दूर होगी बीमारी

Wed, 24 Apr 2019 01:31 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Apr 2019 01:31 AM IST
विज्ञापन
आउटडोर खेलों में हिस्सा लें, दूर होगी बीमारी
बागपत। अमर उजाला फाउंडेशन के अपराजिता : 100 मिलियन स्माइल्स अभियान के शहर के एनएस पब्लिक स्कूल, काठा में स्वास्थ्य जागरूकता शिविर आयोजित किया। सीएचसी खेकड़ा की डॉ. सोनल धामा ने छात्राओं को बेहतर स्वास्थ्य के टिप्स दिए। योग और व्यायाम को दिनचर्या में जरूर शामिल करें। छात्राओं ने भी डॉक्टर से स्वास्थ्य को लेकर सवाल किए।
विज्ञापन

मंगलवार को एनएस पब्लिक स्कूल, काठा में कैंप का शुभारंभ डॉ. सोनल धामा और संस्था के शिक्षा निदेशक रामसेवक शर्मा ने किया। डॉ. सोनल धामा ने कहा कि फास्ट फूड के चलन से बीमारी बढ़ रही है। छात्राओं को इससे दूर रहना चाहिए। दिनचर्या नियमित होना जरूरी है। योग, व्यायाम जरूर करें। आउटडोर खेलों में हिस्सा लें। मोबाइल का प्रयोग जरूरत पड़ने और सावधानी से करें। व्हाट्स एप पर तमाम गलत सूचनाएं प्रसारित होती हैं। सोशल मीडिया के किसी भी प्लेटफार्म का प्रयोग करते समय जागरूक रहना जरूरी है। जब तक आवश्यक न हो छात्राओं को इनका प्रयोग नहीं करना चाहिए। मोबाइल पर अधिक समय बिताने से भी बीमारियां बढ़ रही है। संचालन पूजा ने किया। प्रबंधक आनंद कुमार, अध्यक्ष संतोष देवी, चौधरी पवन कुमार डायरेक्टर, प्रधानाचार्य श्याम रतन पाठक, उप प्रधानाचार्य रवेंद्र यादव, प्रदीप कुमार, नीतेश, रूबीना, सीमा, सोनिया, विजय कुमार, वर्षा, शिखा, सविता, नीरा, अमित, राहुल तिवारी, अनिल कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन


छात्राओं के सवाल, डॉक्टर के जवाब
सुजाता : सोते समय सपने क्यों आते हैं, इससे कोई परेशानी तो नहीं होती।
डॉक्टर : सोते समय भी दिमाग का एक हिस्सा क्रियाशील रहता है। जैसा हम सोचते हैं या जैसा हमारा परिवेश हैं, वैसे ही सपने आते हैं। सकारात्मक सोचे, अच्छे सपने आएंगे। परेशानी जैसी कोई बात नहीं होती।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुनयना : लड़कियां चौक क्यों खाती है, इससे क्या नुकसान है।
डॉक्टर : कैल्शियम की कमी के चलते चौक या मिट्टी खाने का मन करता है। ऐसे पदार्थों का सेवन करें, जिनसे शरीर में कैल्शियम की कमी पूरी हो तो आदत छूट जाएगी।

देवांशी कौशिक : आंखों की देखभाल कैसे कर सकते हैं।
डॉक्टर : पौष्टिक भोजन लें। आंखों को समय-समय पर आराम दें। मोबाइल और कंप्यूटर का अधिक प्रयोग न करें। किसी भी समस्या पर नेत्र रोग विशेषज्ञ से संपर्क करें।
दीक्षा कौशिक : रोजाना कितनी कैलोरी लेनी चाहिए।
डॉक्टर : सामान्य व्यक्ति को 1500 से 2000 कैलोरी लेनी चाहिए, लेकिन काम के हिसाब से इसे बढ़ाया भी जा सकता है। खिलाड़ी की अलग डाइट हो सकती है।
शिवानी : ताड़ासन किस उम्र तक कर सकते हैं।
डॉक्टर : योग की कोई उम्र नहीं होती। शरीर स्वस्थ है तो ताड़ासन कर सकते हैं।
अंशु सेन : मोटापा कैसे कम कर सकते हैं।
डॉक्टर : डाइट पर नियंत्रण कर, नियमित व्यायाम से मोटापा कम कर सकते हैं।
शिवानी : बच्चों के बाल सफेद क्यों हो जाते हैं।
डॉक्टर : पौष्टिक आहर नहीं लेने के कारण ऐसा होता है।
ज्योति : सिर और आंख मेें पढ़ने के समय दर्द क्यों होता है।
डॉक्टर : आंख कमजोर होने के कारण ऐसा हो सकता है। नेत्र रोग विशेषज्ञ से जांच करानी चाहिए।
हिमांशी : शरीर को फिट रखने के लिए क्या आवश्यक है।
डॉक्टर : नियमित दिनचर्या, व्यायाम, योग और सही खानपान से शरीर तंदरुस्त रहेगा।
राधिका : नाश्ते में क्या-क्या शामिल होना चाहिए।
डॉक्टर : नाश्ते में संतुलित आहार लेना चाहिए। प्रोटीन, कार्बोहाईड्रेट, वसा, मिनरल्स, पानी समेत अन्य पदार्थों का सेवन करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed