{"_id":"5cb8cd29bdec2209dc70e88b","slug":"71555615017-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऊर्जा निगम के खिलाफ उपभोक्ताओं का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऊर्जा निगम के खिलाफ उपभोक्ताओं का हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)। क्षेत्र के कई गांवों के ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को बिनौली रोड स्थित एक्सईएन द्वितीय कार्यालय पर पहुंचकर ऊर्जा निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया। उपभोक्ताओं का आरोप था कि ओटीएस योजना में संपूर्ण बिल जमा करने के बावजूद हजारों के बिल भेजकर उनका शोषण किया जा रहा है। यदि जल्द समस्या का शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा।
बृहस्पतिवार को बिजरौल, बामनौली, दोघट, पुसार, रंछाड़, सिरसली आदि गांवों के सैकड़ों उपभोक्ता कार्यालय पर पहुंचे और प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि ऊर्जा निगम द्वारा संचालित ओटीएस योजना मेें पहले पंजीकरण कराने व बाद में योजना के तहत पूरा बिल जमा करने के बावजूद उन्हें 30 से 50 हजार तक बिल भेजा जा रहा है, जबकि बिल जमा करने की उनके पास रसीद भी है। आरोप लगाया कि बार-बार विभागीय कार्यालय पर अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन वे मात्र टरकाने का काम करते हैं। इससे उपभोक्ताओं का मानसिक शोषण हो रहा है, यदि जल्द ही समस्या का शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो वे कार्यालय परिसर में भूख हड़ताल शुरू कर देंगे। उधर अधिशासी अभियंता सुधाकर ने कहा जांच कर कार्रवाई होगी। प्रदर्शन में बलबीर, सुनील, जयप्रकाश, हरेंद्र, अनिल, सुरेंद्र, कुलदीप, रविंद्र, ऋषिपाल शामिल रहे।