{"_id":"5c7ada75bdec22736436bede","slug":"71551555189-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशिक्षकों ने शिक्षकों को बेहतर पढ़ाई की दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशिक्षकों ने शिक्षकों को बेहतर पढ़ाई की दी जानकारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेकड़ा (बागपत)।
बीआरसी केंद्र में चले रहे शिक्षण संबंधी परिणाम प्रशिक्षण शिविर में प्रशिक्षकों ने शिक्षकों को छात्र और छात्राओं को बेहतर ढंग से शिक्षा ग्रहण कराने के टिप्स दिए।
नगर में स्थित बीआरसी केंद्र पर चल रहे पांच दिवसीय शिक्षण संबंधी परिणाम प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन शिविर में प्रशिक्षक इंदु आर्य, रोमी प्रभाकर व विपिन कुमार ने शिक्षकों को छात्र और छात्राओं को अच्छे ढंग से शिक्षा ग्रहण कराने के टिप्स दिए। उन्होंने कहा कि सभी शिक्षकों को विद्यालय में शिक्षा ग्रहण करने के लिए आने वाले छात्र और छात्राओं के लिए मौखिक भाषा अभिव्यक्ति ध्वनि, लिपि संबंध, हस्त लिखित व मुद्रित सामग्री कविता, कहानी, शब्द, चित्र और कला आदि के माध्यम से बच्चों के लिए ऐसा वातावरण तैयार करें कि बच्चों का शिक्षा के प्रति जुड़ाव हो सके। साथ ही छात्र और छात्राओं के बीच मधुर संबंध बने। और पठन पाठन के दौरान वह बिना किसी भय, संकोच व झिझक के अपनी बात को सरलता से कह सके। इस दौरान अंजू रानी, सुमित्रा देवी, पूनम रानी, आबिदा खातून, शिखा गुप्ता, हेमलता, प्रज्ञा, पुष्पलता, कविता पांडेय आदि मौजूद रहे।