फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   भाजपा जिलाध्यक्ष बोले, पता कर लेना मैने बदल दिए सात इंस्पेक्टर

भाजपा जिलाध्यक्ष बोले, पता कर लेना मैने बदल दिए सात इंस्पेक्टर

Sat, 23 Feb 2019 12:46 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 23 Feb 2019 12:46 AM IST
विज्ञापन
भाजपा जिलाध्यक्ष बोले, पता कर लेना मैने बदल दिए सात इंस्पेक्टर
भाजपा जिलाध्यक्ष बोले, पता कर लेना मैने बदल दिए सात इंस्पेक्टर
विज्ञापन

बागपत। भाजपा जिलाध्यक्ष वेदपाल उपाध्याय एक बार फिर विवादों के घेरे में आ गए हैं। छपरौली थाना क्षेत्र के टांडा गांव में आयोजित ग्रामीणों की बैठक में उन्होंने कहा कि सात थानेदारों को उन्होंने बदल दिया है। उनके इस बयान का वीडियो वायरल हो गया।
छपरौली थाना क्षेत्र के टांडा गांव में तीन-चार दिन पहले भाजपा जिलाध्यक्ष ग्रामीणों की बैठक में पहुंचे थे। यहां भाषण के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष वेदपाल उपाध्याय के बोल बिगड़ गए। वह बोले कि जब से जिले की कमान उनके हाथ में आई है, सात इंस्पेक्टर यानी के सात थानादरों को उन्होंने चेंज कर दिया। चाहो तो पता कर लेना। सात इंस्पेक्टर बदलने से पूरा जिला हिल जाता है। जिलाध्यक्ष के भाषण की वीडियो वायरल हो गई। 38 सेकेंड की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस अफसरों ने जांच शुरू करा दी है।
विज्ञापन

एसपी शैलेश कुमार पांडेय का कहना है कि भाजपा जिलाध्यक्ष गलत भाषण दे रहे हैं। जनप्रतिनिधि को गरिमा में रहना चाहिए। थानेदारों को बदलने का अधिकारी सिर्फ उनका है। जो इंस्पेक्टर सही एवं ईमानदारी से काम करता है, उसे ही चार्ज दिया जाता है। पब्लिक के बीच जाकर इस तरह का संदेश देना गलत है। वीडियो की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------
टंकी पर चढ़ गए थे ग्रामीण
बागपत। छपरौली के ककौर गांव के रहने वाले वेदपाल उपाध्याय को जब से भाजपा ने जिलाध्यक्ष का कार्यभार दिया है, तभी से वे विवादों के घेरे में है। जनवरी माह में ककौर गांव के ग्रामीणों ने उनके खिलाफ पेयजल टंकी पर चढ़ कर हंगामा किया था। उन पर जमीन कब्जे का आरोप लगाया था। बाद में पुलिस ने दोनों पक्षों के बीच समझौता करा दिया था।

--------------------
छपरौली से लड़ चुके है विधानसभा चुनाव
बागपत। भाजपा जिलाध्यक्ष वेदपाल उपाध्याय ने वर्ष 2012 में भाजपा के टिकट पर छपरौली विधानसभा से चुनाव लड़ा था, लेकिन वे हार गए थे। चुनाव के दौरान उनकी गाड़ी पर फायरिंग भी हुई थी।
--------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed